Allahabad University PhD Admission : पीएचडी आवेदन में संशोधन का मौका, 27 सितंबर से खुलेगी सुधार विंडो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश 2026 के लिए आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को सुधार का मौका मिलेगा। यह सुधार विंडो ...और पढ़ें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पीएचडी आवेदन में अभ्यर्थी 27 व 28 सितंबर को सुधार कर सकते हैं।
HighLights
अभ्यर्थी 27 और 28 सितंबर को आवेदन में सुधार कर सकेंगे
कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों में बदलाव की सुविधा नहीं मिलेगी
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश-2026 के लिए पंजीकरण पूरा कर शुल्क जमा कर चुके अभ्यर्थियों को आवेदन में सुधार का एक और मौका मिलेगा। जनसंपर्क अधिकारी प्रो. जया कपूर के अनुसार सुधार विंडो 27 से 28 सितंबर तक सक्रिय रहेगी। इस अवधि में अभ्यर्थी आवेदन फार्म में विश्वविद्यालय की ओर से निर्धारित अनुमत क्षेत्रों में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे।
अभ्यर्थी किसमें नहीं कर सकेंगे बदलाव?
हालांकि कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों में बदलाव की सुविधा नहीं दी जाएगी। विश्वविद्यालय के अनुसार आवेदन श्रेणी, सामाजिक श्रेणी, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर और दिव्यांगता के प्रकार में सुधार नहीं किया जा सकेगा। सुधार विंडो केवल उन अभ्यर्थियों के लिए होगी, जिन्होंने पीएचडी प्रवेश-2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के साथ पंजीकरण शुल्क भी जमा किया है।
बीए भाग-3 के विषय प्रपत्र 28 सितंबर से होंगे जमा
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कला संकाय ने बीए भाग-तीन सत्र 2026-27 में प्रवेश संबंधी सूचना जारी की है। बीए भाग-दो सत्र 2025-26 की द्वितीय परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को शुल्क जमा करने के बाद विषय प्रपत्र भरकर कला संकाय के अधिष्ठाता कार्यालय में जमा करना होगा। इसके लिए 28 सितंबर से नौ अक्टूबर 2026 तक की समयसीमा निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि एक बार चयनित अथवा आवंटित विषयों में बाद में बदलाव नहीं किया जा सकेगा। विद्यार्थियों को विषय निर्धारण प्रपत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है।
