विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में BA LLB शिक्षकों व विधि विशेषज्ञों के 6 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 14 अक्टूबर को साक्षात्कार

By Mritunjay Mishra Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 26 Sep 2026 04:33 PM (IST)

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीएएलएलबी पाठ्यक्रम के लिए 6 पदों पर शिक्षकों और विधि विशेषज्ञों की भर्ती हो रही है। इन ...और पढ़ें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय।

HighLights

  1. पाठ्यक्रम के सेल्फ फाइनेंस मोड के संचालन को शिक्षकों और विधि विशेषज्ञों की होगी नियुक्ति

  2. कम से कम 10 वर्ष का विधि व्यवसाय में अनुभव रखने वाले दो प्रोफेशनल एक्सपर्ट भी लिए जाएंगे

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने बीएएलएलबी (आनर्स) पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम के सेल्फ फाइनेंस मोड के संचालन के लिए शिक्षकों और विधि विशेषज्ञों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थियों के लिए 14 अक्टूबर को वाक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।

बीएएलएलबी में चार फैकल्टी पद

बीएएलएलबी (आनर्स) पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स के लिए विधि विषय में चार फैकल्टी पद हैं। इनमें दो पद अनारक्षित, एक ओबीसी और एक एससी श्रेणी के लिए है। इसके अलावा कम से कम 10 वर्ष का विधि व्यवसाय में अनुभव रखने वाले दो प्रोफेशनल एक्सपर्ट भी लिए जाएंगे। इस तरह कुल छह पदों पर नियुक्ति का अवसर है।

फैकल्टी को 45 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेगा पारिश्रमिक

विश्वविद्यालय के अनुसार चयनित फैकल्टी को 45 हजार रुपये प्रतिमाह का निश्चित पारिश्रमिक दिया जाएगा। वहीं 10 वर्ष के विधि अनुभव वाले प्रोफेशनल एक्सपर्ट को प्रति व्याख्यान 1,500 रुपये की दर से भुगतान किया जाएगा। एक्सपर्ट का अधिकतम मासिक पारिश्रमिक 50 हजार रुपये निर्धारित है।

फैकल्टी की नियुक्ति अनुबंध 31 मई 2027 तक

फैकल्टी की नियुक्ति अनुबंध के आधार पर 31 मई 2027 तक होगी, जबकि प्रोफेशनल एक्सपर्ट की सेवाएं शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ली जाएंगी। साक्षात्कार नौ बजे विधि संकाय के न्यू बिल्डिंग चैथम लाइंस परिसर में होगा।

यूजीसी के न्यूनतम योग्यता संबंधी नियमों के अनुरूप होगी 

विश्वविद्यालय के अनुसार नियुक्ति के लिए योग्यता यूजीसी के 2018 के न्यूनतम योग्यता संबंधी नियमों के अनुरूप होगी। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक की पात्रता निर्धारित है, जबकि संबंधित श्रेणियों को नियमानुसार पांच प्रतिशत तक छूट का प्रावधान है।

यह भी पढ़ें- Prayagraj Weather: चक्रवाती हवा संग बारिश का अलर्ट जारी, प्रयागराज व आसपास के जिलों से मानसून की कब होगी विदाई?

यह भी पढ़ें- लखनऊ से प्रयागराज आ रही रोडवेज बस नवाबगंज में हाईवे पर खराब हुई, आक्रोशित यात्रियों ने किया हंगामा