विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ से प्रयागराज आ रही रोडवेज बस नवाबगंज में हाईवे पर खराब हुई, आक्रोशित यात्रियों ने किया हंगामा

By Amarish Kumar Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 26 Sep 2026 01:16 PM (IST)

लखनऊ से प्रयागराज जा रही यूपी रोडवेज की बस नवाबगंज में तकनीकी खराबी के कारण हाईवे पर रुक गई। वैकल्पिक ...और पढ़ें

नवाबगंज के हाईवे पर खड़ी लखनऊ से प्रयागराज आ रही यूपी रोडवेज बस।

नवाबगंज के हाईवे पर खड़ी लखनऊ से प्रयागराज आ रही यूपी रोडवेज बस।

HighLights

  1. कंजिया और कौड़िहार के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस खराब हो गई

  2. हंगामे की सूचना पर अधिकारियों ने यात्रियों को लाने को दूसरी बस भेजी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। लखनऊ के चारबाग डिपो से प्रयागराज आ रही उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपी रोडवेज) की एक बस तकनीकी खराबी के चलते बीच रास्ते में बंद हो गई।  नवाबगंज क्षेत्र के कंजिया और कौड़िहार के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस के अचानक रुक गई और चालक की काफी कोशिश के बाद भी स्टार्ट नहीं हुई। कुछ देर तक यात्रियों ने सब्र किया लेकिन काफी विलंब हुआ तो नाराज लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

काफी देर तक यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था नहीं मिली

रूट डायवर्जन के कारण रोडवेज बस को नवाबगंज से राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते प्रयागराज लाया जा रहा था। निर्धारित योजना के तहत इसे झूंसी होते हुए सीएमपी डिग्री कॉलेज के सामने बने अस्थायी बस अड्डे पर पहुंचना था। हाईवे पर सुनसान जगह बस खराब होने और काफी देर तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं मिलने से यात्रियों का सब्र टूट गया और उन्होंने विरोध दर्ज कराया।

अधिकारियों ने दूसरी बस को मौके पर भेजा

इसकी जानकारी होने पर यूपी परिवहन निगम के अधिकारियों ने आनन-फानन में दूसरी बस का प्रबंध किया, ताकि यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाया जा सके। क्षेत्रीय प्रबंधक रवींद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी ली जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि मौके पर दूसरी बस भेजकर सभी यात्रियों को प्रयागराज पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। कहा कि तकनीकी खराबी के कारणों की जांच कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज: एसआरएन अस्पताल के डॉक्टर ने निजी अस्पताल में किया आपरेशन, मरीज की मौत के बाद मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें- प्रयागराज की 588 सड़कें दिवाली से पहले चकाचक दिखेंगी, गड्ढामुक्त मार्ग होने से सफर आरामदायक होगा