विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज की 588 सड़कें दिवाली से पहले चकाचक दिखेंगी, गड्ढामुक्त मार्ग होने से सफर आरामदायक होगा

By Birendra Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 25 Sep 2026 08:54 PM (IST)

प्रयागराज में लोक निर्माण विभाग दिवाली से पहले 588 सड़कों को गड्ढामुक्त करेगा, जिससे 971 किलोमीटर का सफर आरामदायक हो ...और पढ़ें

प्रयागराज की 588 क्षतिग्रस्त सड़कों को लोनिवि गड्ढामुक्त करेगा।

प्रयागराज की 588 क्षतिग्रस्त सड़कों को लोनिवि गड्ढामुक्त करेगा।

HighLights

  1. 971 किमी सड़कों पर पैचिंग और मरम्मत का काम कराएगा लोक निर्माण विभाग

  2. बारिश रुकते ही तेज होगा मार्गों के पैचिंग का काम, मुख्य सड़के 15 दिन में ठीक होंगी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। बारिश और भारी वाहनों के आवागमन से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सड़कों की हालत खराब हो गई है। जगह-जगह गड्ढों के कारण राहगीरों को परेशानी हो रही है। इसे देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने जिले की 588 सड़कों को गड्ढामुक्त करने की कार्ययोजना तैयार की है।

लोक निर्माण विभाग कुल 971 किलोमीटर दूरी तक सड़कों पर पैचिंग और मरम्मत का काम कराएगा। इसके लिए लगभग नौ करोड़ रुपये के आसपास धनराशि खर्च की जाएगी दीपावली से पहले अभियान पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड को नोडल बनाया गया है। कई मार्गों पर पैचिंग का काम शुरू भी कराया गया था, लेकिन पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण काम प्रभावित हुआ है। मौसम साफ होते ही अभियान में तेजी लाई जाएगी।

लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड प्रांतीय खंड की ओर से शहर उत्तरी, शहर दक्षिणी, शहर पश्चिमी, करछना और कोरांव विधानसभा क्षेत्रों की 203 सड़कों को चिह्नित किया गया है। इन सड़कों की कुल लंबाई करीब 416 किलोमीटर है।

वहीं, निर्माण खंड तीन की ओर से प्रतापपुर, बारा और फाफामऊ विधानसभा क्षेत्रों की 181 सड़कों को गड्ढामुक्त करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इन मार्गों पर करीब 365 किलोमीटर में काम कराया जाएगा। इसी तरह लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-चार कुंभ की ओर से सोरांव, फूलपुर और हंडिया विधानसभा क्षेत्रों की 204 सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाएगा। इनकी कुल लंबाई करीब 190 किलोमीटर है।

नंबर गेम

203 सड़क प्रांतीय खंड करेगा गड्ढा मुक्त
204 सड़क निर्माण खंड- 4 गड्ढा मुक्त करेगा
181 सड़क निर्माण खंड- तीन गड्ढा मुक्त करेगा
971 किलोमीटर तक सड़क गड्ढा मुक्त की जाएंगी
15 दिनों में मुख्य सड़कें बेहतर हो जाएंगी

शेष सड़कों को अन्य संबंधित खंडों के माध्यम से अभियान में शामिल किया गया है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता पीके राय ने बताया कि सड़की की पैचिंग तेजी से कराई जा रही थी। लेकिन बारिश के कारण कार्य प्रभावित हुआ है। बारिश बंद होने ही कार्य में तेजी आएगी।

नवरात्र और दशहरा महोत्सव को ध्यान में रखते हुए मुख्य मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर बेहतर किया जाएगा। इन मार्गों पर 15 दिन के भीतर पैचिंग और आवश्यक मरम्मत कराने का लक्ष्य है। बारिश के कारण फिलहाल काम की गति धीमी हुई है, लेकिन मौसम सामान्य होते ही मशीनें और श्रमिक लगाकर अभियान तेज किया जाएगा।

- सुधीर कुमार,मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रयागराज

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद HC बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम: डॉ. सीपी उपाध्याय अध्यक्ष व संतोष मिश्र को महामंत्री पद पर मिली जीत

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में अत्याधुनिक निजी ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट सेंटर शुरू, मैनुअल टेस्ट व्यवस्था बंद; 200 रुपये फीस बढ़ेगी