विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Board Practical Exam 2026 : सीसीटीवी की निगरानी में होगी इंटर प्रायोगिक परीक्षा, सबसे अधिक विद्यार्थी Chemistry में

By Jagran News Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 06 Jan 2026 12:40 PM (IST)

UP Board Practical Exam 2026 यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी। 53 विषयों की परीक्षा ...और पढ़ें

UP Board Practical Exam 2026 यूपी बोर्ड की इंटर प्रायोगिक परीक्षा सीसीटीवी निगरानी में 24 जनवरी से शुरू होगी।

UP Board Practical Exam 2026 यूपी बोर्ड की इंटर प्रायोगिक परीक्षा सीसीटीवी निगरानी में 24 जनवरी से शुरू होगी। 

HighLights

  1. प्रदेश में 21,74,326 परीक्षार्थी देंगे 53 विषयों की परीक्षा, 24 जनवरी से होगी शुरू

  2. दो चरणों में यूपी बोर्ड 24 जनवरी से कराएगा परीक्षा, जल्द नियुक्त किए जाएंगे परीक्षक

  3. रसायन विज्ञान विषय में सबसे ज्यादा परीक्षार्थी और सबसे कम संख्या नृत्य विषय में

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UP Board Practical Exam 2026 यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में कराई जाएगी। कुल 53 विषयों में कराई जाने वाली प्रायोगिक परीक्षा में कुल 21,74,326 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। प्रायोगिक परीक्षा दो चरणों में कराई जाएगी।

प्रथम चरण की परीक्षा 24 जनवरी से 1 फरवरी तक 

प्रायोगिक परीक्षा के प्रथम चरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जो कि 24 जनवरी से एक फरवरी के मध्य कराई जानी है। इसमें 29 एवं 30 जनवरी को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रस्तावित होने के कारण प्रायोगिक परीक्षा स्थगित रखी गई है। प्रथम चरण की परीक्षा 7401 केंद्रों पर कराई जाएगी।

सबसे कम 4 परीक्षार्थी नृत्य परीक्षा में 

UP Board Practical Exam 2026 प्रायोगिक के सबसे ज्यादा 15,91,961 परीक्षार्थी रसायन विज्ञान विषय में हैं। दूसरे नंबर पर भौतिक विज्ञान के 15,91,512 तथा तीसरे स्थान पर जीव विज्ञान विषय के 12,16,394 परीक्षार्थी हैं। सबसे कम चार परीक्षार्थी नृत्य (डांसिंग) में हैं।

बोर्ड सचिव का निर्देश 

UP Board Practical Exam 2026 बोर्ड सचिव भगवती सिंह के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षकों ने जिन विद्यालयों में सीसीटीवी की सुविधा नहीं है, वहां के परीक्षार्थियों का केंद्र नजदीक के सीसीटीवी सुविधायुक्त विद्यालयों को बनाया है।

प्रथम चरण में 10 मंडलों में होगी परीक्षा 

UP Board Practical Exam 2026 प्रथम चरण में जिन 10 मंडलों के जनपदों में प्रायोगिक परीक्षा कराई जानी है, उनमें आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीटपन एवं बस्ती मंडल हैं। परीक्षा संपन्न कराने के लिए क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से परीक्षक जल्द नियुक्त किए जाएंगे। परीक्षकों का सत्यापन कराया जा रहा है, ताकि विषयगत परीक्षा में दूसरे विषयों के परीक्षकों की ड्यूटी न सके।

यह भी पढ़ें- BEd Mandatory for PGT : प्रवक्ता भर्ती में बीएड अनिवार्य होने से बड़ी संख्या में प्रतियोगी हो जाएंगे बाहर

यह भी पढ़ें- UP Board : यूपी बोर्ड के स्कूलों में प्री-बोर्ड परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जारी, स्नान पर्वों के दिन नहीं होगी परीक्षा