UP Board Exam 2026 : बोर्ड परीक्षार्थियों की समस्याओं के समाधान को हेल्पलाइन नंबर जारी, नोट कर लें दूरभाष नंबर व ई-मेल आइडी
UP Board Exam 2026 यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी ...और पढ़ें

UP Board 2026 Exam छात्रों की परीक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए बोर्ड मुख्यालय एवं क्षेत्रीय कार्यालयों की ई-मेल आइडी एवं दूरभाष नंबर सचिव ने जारी किए हैं।
HighLights
हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की लिखित परीक्षा संबंधित परीक्षार्थियों की विषयगत समस्याओं का होगा समाधान
बोर्ड सचिव ने क्षेत्रीय अपर सचिवों, जिला विद्यालय निरीक्षकों से हेल्पलाइन के प्रचार-प्रसार का दिया निर्देश
अन्य जनपदों में परीक्षा को नियुक्त परीक्षकों की विद्यालयवार सूची,परीक्षकों के नियुक्ति पत्र भेजे जाएंगे
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UP Board Exam 2026 हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की लिखित परीक्षा से संबंधित परीक्षार्थियों की विषयगत समस्याओं, परीक्षा के भय/जिज्ञासा/तनाव आदि के समाधान के लिए यूपी बोर्ड ने हेल्पडेस्क/हेल्पलाइन संचालित किया है। इसके लिए बोर्ड मुख्यालय एवं क्षेत्रीय कार्यालयों की ई-मेल आइडी एवं दूरभाष नंबर सचिव भगवती सिंह ने जारी किए हैं।
सचिव बोले- हेल्पडेस्क से अधिक विद्यार्थी होंगे लाभान्वित
UP Board Exam 2026 बोर्ड सचिव ने सभी क्षेत्रीय अपर सचिवों एवं जिला विद्यालय निरीक्षकों से कहा है कि हेल्पलाइन का प्रचार-प्रसार अपने क्षेत्र में कराएं, जिससे अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा है कि हर जिले में प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित कराने वाले विद्यालयों के सापेक्ष रेंडम आधार पर दो प्रतिशत तक विद्यालयों का आडिट भी कराया जाएगा। प्रायोगिक परीक्षा के अंक विद्यालय परिसर से ही परिषद की वेबसाइट पर लाग इन कर अपलोड किए जाएंगे।
प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए भी तैयारी
UP Board Exam 2026 प्रयोगात्मक परीक्षा शुचितापूर्ण संपन्न कराने के लिए क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से सामग्री हार्ड कापी में जिला विद्यालय निरीक्षकों को उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें परीक्षकों की विद्यालयवार सूची (किस विद्यालय में किस विषय में कौन परीक्षक परीक्षा लेने जाएंगे), फार्वर्डिंग शिफ्टिंग की विद्यालयवार सूची (किस विद्यालय के किस विषय के विद्यार्थियों की परीक्षा किस प्रयोगात्मक परीक्षा केंद्र पर होगी) रहेगी।
जिला विद्यालय निरीक्षकों को सख्त निर्देश
UP Board Exam 2026 इसके अलावा जनपदों के विद्यालयों से अन्य जनपदों में परीक्षा के लिए नियुक्त परीक्षकों की विद्यालयवार सूची तथा परीक्षकों के नियुक्ति पत्र भी भेजे जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक एवं प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि लिपिकीय त्रुटिवश नियुक्त किसी ऐसे परीक्षक को कार्यमुक्त न किया जाए, जो स्थानांतरित/दिवंगत/डिबार/अनुचित साधन प्रयोग में संलिप्त अथवा जिनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही चल रही हो। ऐसे परीक्षकों के संबंध में क्षेत्रीय कार्यालय को तत्काल अवगत कराया जाए।
क्षेत्रीय कार्यालय दूरभाष नंबर ई-मेल आइडी
मेरठ 9454457256, 0121-2660742 romeerut@gmail.com
बरेली 9012418147, 0581-2576494 robareilly@gmail.com
प्रयागराज 9454457246, 0532-2423265 roallahabad1@gmail.com
वाराणसी 7355004355, 0542-2509990 rovaranasi@gmail.com
गोरखपुर 6394717234, 0551-2205271 upmsprogkp@gmail.com
यूपी बोर्ड मुख्यालय 18001805310, 18001805312 upmsphop@gmail.com
