विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Board Result 2024: हो चुका है अंकों का मिलान, अब अंतिम रूप देने में जुटे अधिकारी; जल्द होगी 10वीं व 12वीं के रिजल्ट की घोषणा

Published: Mon, 15 Apr 2024 07:47 PM (GMT+05:30)

यूपी बोर्ड की परीक्षा 22 फरवरी से नौ मार्च के बीच 12 कार्यदिवस में संपन्न कराकर बोर्ड सचिव ने उतने ...और पढ़ें

अगले सप्ताह घोषित हो सकते हैं यूपी बोर्ड के रिजल्ट
अगले सप्ताह घोषित हो सकते हैं यूपी बोर्ड के रिजल्ट

राज्य ब्यूरो, प्रयागराज। UP Board Result Updates: यूपी बोर्ड की वर्ष 2024 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम तैयार किए जाने की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में है।

बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल के निर्देश पर क्षेत्रीय अपर सचिवों ने मूल्यांकन के दौरान परीक्षकों द्वारा परीक्षार्थियों को दिए गए अंकों का मिलान करा लिया है। अब परीक्षाफल को अंतिम रूप देने में बोर्ड के अधिकारी जुटे हुए हैं।

बोर्ड पिछले वर्ष 25 अप्रैल को घोषित किए गए परीक्षाफल से पहले इस बार परिणाम घोषित करने की तैयारी में हैं। तेजी से तैयारी को देखते हुए माना जा रहा है कि अगले सप्ताह की शुरुआत में परीक्षाफल घोषित किया जा सकता है।

पिछले वर्ष से पहले रिजल्ट घोषित करने के संकेत

यूपी बोर्ड की परीक्षा 22 फरवरी से नौ मार्च के बीच 12 कार्यदिवस में संपन्न कराकर बोर्ड सचिव ने उतने ही कार्यदिवस में 16 से 30 मार्च के मध्य मूल्यांकन पूर्ण कराया। मूल्यांकन कार्य निर्धारित तिथि 31 मार्च से एक दिन पहले पूर्ण कराकर बोर्ड ने पिछले वर्ष से भी पहले इस बार परीक्षाफल घोषित किए जाने के संकेत दे दिए हैं।

मूल्यांकन कार्य प्रदेश के 259 मूल्यांकन केंद्रों पर संपन्न कराया गया। मूल्यांकन के आधार पर परीक्षार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं पर दिए गए अंकों का मिलान अवार्ड ब्लैंक से करा लिया गया है।

इस तरह परीक्षाफल घोषित करने के पहले सभी परीक्षार्थियों की उत्तरपुस्तिकाएं संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों में पहुंचा दी गई हैं, ताकि परीक्षाफल घोषित किए जाने के बाद स्क्रूटनी के लिए परीक्षार्थी आवेदन कर सकें और कापियों में पर दिए गए अंकों का परीक्षण किया जा सके।

वर्ष 2024 की परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट को मिलाकर कुल 55,25,308 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिसमें से 51,99,308 सम्मिलित हुए।

यह भी पढ़ें- आज ही के दिन हुई थी अतीक-अशरफ की हत्या, एक साल बाद इलाके का कैसा है माहौल? कब्रिस्तान के पास क्यों बढ़ाई गई सतर्कता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।