विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आज ही के दिन हुई थी अतीक-अशरफ की हत्या, एक साल बाद इलाके का कैसा है माहौल? कब्रिस्तान के पास क्यों बढ़ाई गई सतर्कता

Published: Mon, 15 Apr 2024 01:41 PM (IST)

15 अप्रैल 2023 की रात अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आशंका जताई जा ...और पढ़ें

अतीक-अशरफ की कब्र के पास स‍िव‍िल ड्रेस में तैनात पुल‍िस।
अतीक-अशरफ की कब्र के पास स‍िव‍िल ड्रेस में तैनात पुल‍िस।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। माफिया अतीक और उसके छोटे भाई अशरफ की हत्या आज ही के दिन 15 अप्रैल 2023 को हत्या हुई थी। इसके बाद दोनों को कालिंदीपुरम के कब्रिस्तान में दफनाया गया था। यहां सादे ड्रेस में पुलिस तैनात की गई है। इसके साथ ही इलाके में सतर्कता बरती जा रही है।

माफिया के चकिया स्थित ढहाए गए मकान के आसपास सन्नाटा छाया हुआ है। 15 अप्रैल 2023 की रात अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आशंका जताई जा रही है कि अतीक और अशरफ की बीवी और अतीक के बेटे कब्रिस्तान पहुंच सकते हैं। इसी आधार पर पुलिस तैनात की गई है। 15 अप्रैल 2023 की रात अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

आज ही के द‍िन एक साल पहले हुई थी हत्‍या 

माफिया अतीक और उसके छोटे भाई अशरफ की हत्या 15 अप्रैल 2023 को हत्या हुई थी। इसके बाद दोनों को कालिंदीपुरम के कब्रिस्तान में दफनाया गया था। माना जा रहा है कि हटवा में रह रहे अतीक के बेटे आबान व एहजम कब्रिस्तान पर जा सकते हैं। इसी आशंका को देखते हुए पुलिस की ओर से दोनों भाईयों की निगरानी बढ़ा दी गई है कि क्योंकि उनकी जान का भी खतरा है। शाइस्ता और जैनब को लेकर भी पुलिस सतर्क है।

यह भी पढ़ें: Atiq Ahmed की कब्र पर जा सकते हैं बेटे, बढ़ाई गई न‍िगरानी; शाइस्ता और जैनब को लेकर भी पुलिस सतर्क