यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Atiq Ahmed की कब्र पर जा सकते हैं बेटे, बढ़ाई गई निगरानी; शाइस्ता और जैनब को लेकर भी पुलिस सतर्क
15 अप्रैल 2023 को अतीक और उसके छोटे भाई अशरफ की हत्या हुई थी। दोनों को कालिंदीपुरम के कब्रिस्तान में ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। माफिया अतीक और उसके छोटे भाई अशरफ की हत्या आज ही के दिन 15 अप्रैल 2023 को हत्या हुई थी। इसके बाद दोनों को कालिंदीपुरम के कब्रिस्तान में दफनाया गया था। माना जा रहा है कि हटवा में रह रहे अतीक के बेटे आबान व एहजम कब्रिस्तान पर जा सकते हैं। इसी आशंका को देखते हुए पुलिस की ओर से दोनों भाईयों की निगरानी बढ़ा दी गई है कि क्योंकि उनकी जान का भी खतरा है। शाइस्ता और जैनब को लेकर भी पुलिस सतर्क है।
हटवा गांव में अतीक का बेटा आबान व एहजम हैं। कहा जा रहा है कि उनसे मिलकर कुछ लोग सांत्वना देने की कवायद कर रहे हैं। जबकि कुछ शख्स कब्रिस्तान जाकर मरहूम माफिया अतीक व अशरफ की कब्र पर फूल भी चढ़ा सकते हैं। कुछ इस तरह का इनपुट मिलने के बाद पुलिस सतर्क हो गई है।
कब्रिस्तान की ओर आने-जाने वालों की निगरानी तेज
इसके साथ ही गांव से लेकर कब्रिस्तान की ओर आने-जाने वालों की निगरानी तेज कर दी गई है। ऐसे सभी शख्स पुलिस के रडार पर हैं जो इन स्थानों पर पहुंचकर माहौल को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।
