UP Bae Council Chunav : अब 61 प्रत्याशी बार कौंसिल चुनाव के मैदान में, अनुराग शीर्ष पर कायम
बार कौंसिल ऑफ यूपी चुनाव में द्वितीय वरीयता मतों की गिनती जारी है, जिसमें अब 61 प्रत्याशी मैदान में बचे ...और पढ़ें

बार कौंसिल ऑफ यूपी के चुनाव में मंगलवार को द्वितीय वरीयता मतों की गिनती जारी रही।
HighLights
लखनऊ के प्रशांत सिंह अटल दूसरे स्थान पर
तीसरे स्थान पर प्रयागराज के देवेंद्र मिश्र नगरहा
विधि संवाददाता, जागरण, प्रयागराज। UP Bae Council Chunav बार कौंसिल ऑफ यूपी के चुनाव में मंगलवार को द्वितीय वरीयता मतों की गिनती जारी रही। इस दिन देवरिया के सिंहासन गिरि एलिमिनेट हुए। अब 61 प्रत्याशी ही मैदान में शेष रह गए हैं। इनमें 25 सदस्य निर्वाचित होंगे। फिलहाल आगे चल रहे 25 प्रत्याशियों में निवर्तमान उपाध्यक्ष कानपुर नगर के अनुराग पांडेय 6767 मत के साथ शीर्ष पर हैं।
अन्य प्रत्याशियों के वोटों की स्थिति
अन्य प्रत्याशियों की स्थिति इस तरह है। प्रशांत सिंह अटल (लखनऊ)- 6529, देवेंद्र मिश्र नगरहा, (प्रयागराज)- 5945, पांचू राम मौर्य (प्रयागराज) - 4932, निवर्तमान अध्यक्ष शिव किशोर गौर (बुलंदशहर)- 4888, अजय यादव (प्रयागराज)- 4803, अजय शंकर श्रीवास्तव (गोंडा) - 4336, शिरीष कुमार मेहरोत्रा (बरेली)- 4077, जानकी शरण पांडेय (लखनऊ) - 3967, अमरेन्द्र नाथ सिंह (प्रयागराज) - 3887, जय नारायण पांडेय (लखनऊ) - 3859, अंकज मिश्र (कानपुर नगर) - 3739, इमरान माबूद खान (आइएम खान) प्रयागराज - 3658, अखिलेश कुमार अवस्थी (लखनऊ) - 3623, प्रदीप कुमार सिंह (पीके सिंह), लखनऊ - 3577, श्रीनाथ त्रिपाठी (वाराणसी) - 3569, अजय कुमार शुक्ला (लखीमपुर खीरी) - 3496, राकेश पाठक (प्रयागराज) - 3456 मत, परेश मिश्रा (लखनऊ) - 3427, हरजीत अरोड़ा (आगरा) - 3392, इमरान उल्लाह (प्रयागराज) - 3286, बृजेश कुमार यादव (लखनऊ) - 3218, रोहिताश्व कुमार अग्रवाल (मेरठ) 3104, अतुल कुमार सिंह (लखनऊ)- 3048 तथा मधुसूदन त्रिपाठी (गोरखपुर) - 2846 मत।
अगस्त से द्वितीय वरीयता मतों की गिनती जारी
UP Bae Council Chunav जुलाई के आखिरी सप्ताह में प्रथम वरीयता मतों की गिनती खत्म हुई थी। अगस्त से द्वितीय वरीयता मतों की गिनती चल रही है। मतदान 16 जून से 15 मार्च तक बैलेट पेपर के माध्यम से हुआ था। कुल 333 प्रत्याशी शुरुआत में थे। लगभग 2.49 लाख अधिवक्ता मतदाताओं में 1,94,922 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। वैध मतों की संख्या 1,84,270 रही थी।
