विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Snatak MLC Chunav : प्रयागराज के 1.15 लाख मतदाता करेंगे मतदान, स्नातक एमएलसी चुनाव को 54 बूथ होंगे

By Surya Prakash Tiwari Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 13 Oct 2026 05:56 PM (IST)

प्रयागराज में यूपी स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं, जहाँ 1.15 लाख मतदाता 54 बूथों पर मतदान करेंगे। ...और पढ़ें

इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं।

इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं।

HighLights

  1. इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक चुनाव में 15 जोनल व 50 सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड़्यूटी लगी 

  2. 23 अक्टूबर को 152 बूथों पर होगा मतदान, वोटरों को मतदाता पहचान पत्र लाना आवश्यक

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। UP Snatak MLC Chunav इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक चुनाव की तैयारियां जोरों पर चल रहीं हैं। जिले में 54 मतदान केंद्रों के 152 बूथों पर 1.15 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें कोई मतदाता अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित न रहे, इसके लिए कई विकल्प दिए गए हैं।

पहचान पत्र के रूप में इन्हें करें इस्तेमाल 

एडीएम प्रशासन उपमा पांडेय ने बताया कि 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान में मतदाताओं को अपना मतदाता फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। मतदाता पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेन्स, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, राज्य/केन्द्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकायों या अन्य निजी औद्यौगिक घरानों द्वारा जारी किए गए सेवा पहचान-पत्र का प्रयोग भी कर सकते हैं। इस चुनाव के लिए 15 जोनल मजिस्ट्रेट और 50 सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड़्यूटी लगाई गई है।

मतदाताओं से संपर्क पर जोर

UP Snatak MLC Chunav इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन की तैयारियों के साथ रणनीतिक बैठक औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने की। मुट्ठीगंज में जुटे कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया। मतदाताओं से अधिक से अधिक संपर्क के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष रणजीत सिंह, डा. शैलेश पांडेय, दीप द्विवेदी, अनिल केसरवानी झल्लर, सचिन जायसवाल, मनोज मिश्र, दिलीप केसरवानी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- केशव मौर्य का सपा और कांग्रेस पर हमला, कहा- देश का माहौल खराब कर रहीं; इंडी गठबंधन के दलों पर साधा निशाना

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में बदला मौसम, बादल छाने से हवा की गुणवत्ता बिगड़ी; AQI 110 पर पहुंचने से सांस के मरीजों को परेशानी