विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के सहायता प्राप्त स्कूलों में 17735 पदों पर होंगी भर्तियां, TET की आयु सीमा को लेकर आया बड़ा अपडेट

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Sun, 25 Oct 2026 02:22 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 17,735 पदों पर भर्ती के लिए शिक्षा सेवा चयन आयोग ने विज्ञापन ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. 17,735 पदों पर शिक्षकों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी।

  2. टीईटी उत्तीर्ण करने के लिए चयनितों को 30 जून 2027 तक समय।

  3. टीजीटी पदों के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं।

राज्य ब्यूरो, प्रयागराज। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 17,735 पदों पर भर्ती के लिए शिक्षा सेवा चयन आयोग ने विज्ञापन जारी कर दिया है, जिससे लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरा जा सकेगा। टीजीटी में नियुक्ति के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं है।

शासन ने निर्देशित किया है कि प्रत्येक वर्ष एक अप्रैल को रिक्त पदों के आधार पर 31 मई तक अधियाचन निश्चित रूप से आयोग को भेजा जाए, जिससे भर्ती नियमित रूप से निकलती रहे।शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि नियमों के अनुसार प्रक्रिया चल रही है। कुछ असामाजिक तत्व भ्रांति पैदा कर अभ्यर्थियों को गुमराह कर रहे हैं। शिक्षकों की अर्हता एनसीटीई तय करता है।

यह विधिक रूप से बाध्यकारी है। उच्चतम न्यायालय की ओर से भी यह स्पष्ट कर दिया गया है कि एनसीटीई की अर्हता के बिना अध्यापक की नियुक्ति नहीं होगी। टीईटी को पहली बार अर्हता में जोड़ा गया है, इसलिए शासन के निर्देश पर आयोग ने व्यवस्था दी है कि चयनित अभ्यर्थी 30 जून 2027 तक टीईटी उत्तीर्ण हो कर प्रमाण पत्र दे दें।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर में हेड कॉन्स्टेबल को गोली मारकर बदमाश ने साथी को छुड़ाया, पुलिस की आठ टीमें कर रही हैं तलाश

शिक्षा सेवा चयन आयोग के उप सचिव संजय सिंह ने बताया कि आयोग को निर्देश मिला है कि शीघ्र एक और टीईटी अर्थात शिक्षक पात्रता परीक्षा कराई जाए। उन्होंने यह भी साफ किया कि टीईटी भर्ती में बीएड की बाध्यता पहले भी थी और आज भी है।