विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरनगर में हेड कॉन्स्टेबल को गोली मारकर बदमाश ने साथी को छुड़ाया, यूपी पुलिस की 8 टीमें कर रही हैं तलाश

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Sun, 25 Oct 2026 02:10 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 25 Oct 2026 02:22 AM (GMT+05:30)

मुजफ्फरनगर में जसोई पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल को बदमाशों ने गोली मारकर अपने साथी को छुड़ा लिया। घायल ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. हेड कांस्टेबल को गोली मारकर बदमाश ने साथी छुड़ाया।

  2. घायल कांस्टेबल अजीत की हालत अब खतरे से बाहर।

  3. बदमाशों की धरपकड़ के लिए आठ पुलिस टीमें गठित।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। जसोई पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल को बदमाशों ने गोली मारकर अपने साथी को छुड़ा लिया। घायल हेड कांस्टेबल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

एसएसपी सूरज कुमार राय ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए एसओजी समेत पुलिस की आठ टीमें गठित कर दी हैं।हेड कांस्टेबल अजीत अपने साथी सिपाही राहुल, विपिन, विशाल व प्रिंस के साथ पीपलशाह छतैला नहर के पास चेकिंग कर रहे थे।

इसी दौरान स्मैक लेकर एक तस्कर के आने की सूचना मिली। हेड कांस्टेबल अजीत कार के पास मौजूद रहे और चारों सिपाही चंद कदमों की दूरी पर खड़े होकर तस्कर के आने का इंतजार करने लगे। इसी दौरान ईंख के खेत से एक बदमाश निकला और हेड कांस्टेबल को देखकर खेत में घुसने लगा।

अजीत ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। खेत से दो और बदमाश आए और साथी को छुड़ाने के लिए अजीत को गोली मार दी। गोली हेड कांस्टेबल के बाएं हाथ की बगल के नीचे लगी और पार निकल गई।

यह भी पढ़ें- मेरठ में 26 थानों के प्रभारी बदले, 11 इंस्पेक्टर और 15 दारोगा को मिली थानों की कमान; 4 को किया लाइन हाजिर

तीनों बदमाश भाग गए। एसएसपी भी मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने बताया कि हेड कांस्टेबल की हालत खतरे से बाहर है। घायल हेड कांस्टेबल हापुड के गांव सिंभावली के निवासी है।