विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

माफिया अतीक के फरार शूटरों व बमबाज पर एक नया मुकदमा दर्ज, बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड में सभी 5-5 लाख के इनामी

By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 23 Feb 2026 01:25 PM (IST)

प्रयागराज में उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर की हत्या के मामले में वांछित पांच-पांच लाख के इनामी शूटर ...और पढ़ें

उमेश पाल हत्याकांड में अतीक के फरार शूटरों और बमबाज पर एक और केस पुलिस ने दर्ज किया है। फाइल फोटो

उमेश पाल हत्याकांड में अतीक के फरार शूटरों और बमबाज पर एक और केस पुलिस ने दर्ज किया है। फाइल फोटो

HighLights

  1. बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड में वांछित हैं शूटर साबिर, अरमान व कुख्यात बमबाज गुड्डू मुस्लिम

  2. प्रयागराज के धूमनगंज में उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर की दिलदहाड़े की गई थी हत्या 

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रदेश के बहुचर्चित उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर की हत्या के मामले में वांछित चल रहे पांच-पांच लाख के इनामी शूटर साबिर, अरमान और कुख्यात बमबाज गुड्डू मुस्लिम पर नया मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों आरोपित गैंगस्टर के मुकदमे में भी फरार चल रहे हैं। इनके खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हुआ है।

गैर जमानती वारंट फिर भी सरेंडर नहीं कर रहे

कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद इनामी शूटर साबिर, अरमान और कुख्यात बमबाज गुड्डू मुस्लिम न कोर्ट में सरेंडर कर रहे हैं और न ही पुलिस के सामने पेश हो रहे हैं। अदालत के आदेश की नाफरमानी करने पर मुकदमे के विवेचक एयरपोर्ट थानाध्यक्ष विनय सिंह ने एफआइआर दर्ज कराई है। साबिर, अरमान और गुड्डू मुस्लिम के खिलाफ धूमनगंज थाने में गैंगस्टर का मुकदमा लिखा गया था, जिसकी विवेचना एयरपोर्ट थाने की पुलिस कर रही है।

माफिया की बीवी, बहन व भयाहू भी इनामी हैं

उधर अधिवक्ता उमेश पाल की हत्या के तीन साल बाद भी शूटर और बमबाज सहित अन्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। माफिया अतीक अहमद की बीवी शाइस्ता, बहन आयशा नूरी और भाई अशरफ की बीवी जैनब फातिमा भी हत्याकांड में इनामी हैं।

यह भी पढ़ें- Prayagraj Road Accident , डंपर की टक्कर से बाइक सवार एक छात्र की मौत व दो घायल; परीक्षा देने जा रहे थे

यह भी पढ़ें- न्यू नोएडा की तर्ज पर प्रयागराज में हाईटेक टाउनशिप, भूखंड व फ्लैट की सुविधा, किसानों को जमीन का 4 गुना मिलेगा मुआवजा