Prayagraj Road Accident , डंपर की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत व दो घायल; परीक्षा देने जा रहे थे
Prayagraj Road Accident प्रयागराज के कोरांव में डंपर की टक्कर से एक बाइक सवार छात्र की मौत हो गई और ...और पढ़ें

Prayagraj Road Accident प्रयागराज के कोरांव में सड़क हादसे में मृत छात्र के बिलखते परिवार के लोग। जागरण
HighLights
एक ही बाइक से परीक्षा देने जा रहे थे तीनों छात्र
यमुनापार के कोरांव में लेड़ियारी मार्ग पर दुर्घटना
संसू, जागरण, कोरांव (प्रयागराज)। Prayagraj Road Accident यमुनापार के कोरांव थाना क्षेत्र के कोरांव-लेड़ियारी मार्ग पर सोमवार सुबह एक ही बाइक पर परीक्षा देने जा रहे तीन युवक हादसे का शिकार हो गए। बाइक में पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी। घटना में एक छात्र की डंपर डंपर के पहिए के नीचे कुचलने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।
कोरांव के चयनगंज मुहल्ला निवासी था शाहिद
Prayagraj Road Accident कोरांव नगर पंचायत के चमनगंज मुहल्ले का रहने वाला 16 वर्षीय शाहिद अली पुत्र स्वर्गीय छोटकउ अपने दो साथियों 15 वर्षीय राज पुत्र कप्तान अली व 17 वर्षीय एजाज अहमद पुत्र सरफुद्दीन रामकृपाल त्रिपाठी संस्कृत पूर्व माध्यमिक विद्यालय खिवली कला के छात्र थे। पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष की परीक्षा देने एक बाइक पर सवार होकर आनंद बोधाश्रम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिवारीपुर जा रहे थे।

कोरांव-लेड़ियारी मार्ग पर सिकरो गांव के पास हादसा
Prayagraj Road Accident बताया जाता है कि जैसे ही बाइक कोरांव लेडियारी मार्ग पर सिकरो गांव के पास पहुंची, पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मारी। हादसे में शाहिद सड़क पर गिर गया और उसे कुचलते हुए डंपर आगे बढ़ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं राज और एजाज अहमद सड़क किनारे गिरकर घायल हो गए।
डंपर समेत चालक फरार
हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। लोगों की सूचना पर पहंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायल राज और एजाज अहमद को सीएचसी कोरांव में इलाज के लिए भर्ती कराया। वहां उनकी मरहम-पट्टी की गई।
डंपर का नंबर के आधार पर चालक की तलाश
शाहिद चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। हादसे की जानकारी होने पर परिवार के लोग बिलखते हुए वहां पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक कोरांव राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि डंपर वाहन का नंबर मिल गया है। इसके आधार पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके तलाश की जा रही है।
