विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उमेश पाल हत्याकांड: जेल में बंद अपराधियों से शूटर और बमबाज का सुराग जुटाएगी प्रयागराज पुलिस 

By Tara Gupta Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 12 Oct 2026 07:05 AM (IST)

उमेश पाल हत्याकांड में वांछित शूटर साबिर और बमबाज गुड्डू मुस्लिम की तलाश में प्रयागराज पुलिस ने नई रणनीति अपनाई ...और पढ़ें

उमेश पाल हत्याकांड में फरार आरोपित साबिर और गुड्डू मुस्लिम की तलाश में प्रयागराज पुलिस ने नई रणनीति बनाई है।

उमेश पाल हत्याकांड में फरार आरोपित साबिर और गुड्डू मुस्लिम की तलाश में प्रयागराज पुलिस ने नई रणनीति बनाई है।

HighLights

  1. साढ़े तीन साल से फरारी काट रहे साबिर और गुड्डू

  2. अतीक गिरोह के कई गुर्गे, सहयोगी, करीबी रडार पर

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रदेश के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड में वांछित माफिया अतीक के शूटर साबिर और कुख्यात बमबाज गुड्डु मुस्लिम की नए सिरे से तलाश शुरू हो गई है। अब पुलिस नई रणनीति के तहत जेल में बंद अपराधियों और अतीक के गुर्गों के जरिए उनका सुराग जुटाएगी। पांच लाख के इनामी साबिर और गुड्डू की गतिविधि, लोकेशन सहित अन्य तथ्यों को जानने के लिए माफिया गैंग के सहयोगियों, करीबियों को रडार पर ले लिया गया है।

पूरामुफ्ती का शूटर साबिर व शिवकुटी का है बमबाज

पूरामुफ्ती का शूटर साबिर और शिवकुटी का बमबाज पिछले साढ़े तीन साल से फरार चल रहे हैं। दोनों की तलाश में पुलिस के साथ ही स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम भी संभावित ठिकानों पर छापेमारी का दावा कर रही है, लेकिन गिरफ्तारी तो दूर कोई सुराग भी नहीं मिल पाया है। उधर, इसी मुकदमे में वांछित रहा पांच लाख का इनामी मो. अरमान बिहार के गया जिले की जेल में निरुद्ध मिला। इसी आधार पर पुलिस की टीम अब साबिर और गुड्डू को लेकर नए सिरे से नई रणनीति के तहत काम कर रही है।

साबिर और गुड्डू मुस्लिम की घेराबंदी तेज होगी 

बताया गया है चित्रकूट, झांसी, आगरा, लखनऊ समेत कई जिले के जेलों में माफिया अतीक गैंग के कई गुर्गे, करीबी और अपराधी बंद हैं। अतीक गिरोह के विरोधी भी सलाखों के पीछे हैं। उनसे भी फरारी काट रहे साबिर और गुड्डू के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। फिर उसी सुराग के आधार पर उनकी घेराबंदी तेज की जाएगी।

यह भी पढ़ें- हिस्ट्रीशीटर ने छात्र पर किया जानलेवा हमला, गाड़ी तोड़ी और सोने की चेन लूटी; केस दर्ज

यह भी पढ़ें- बिन ब्याही मां बनी युवती हुई विक्षिप्त, पुलिस की लापरवाही पर प्रयागराज के DM ने लिया संज्ञान तो सक्रिय हुए अफसर