विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TET 2026 : आवेदन शुल्क भुगतान के लिए शिक्षा आयोग और SBI में समझौता, अभ्यर्थियों को होगी सुविधा

By Awadhesh Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 19 Mar 2026 07:36 PM (IST)

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने टीईटी-2026 के लिए आवेदन शुल्क भुगतान को आसान बनाने के लिए भारतीय स्टेट ...और पढ़ें

TET 2026 आवेदन शुल्क भुगतान के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर के दौरान शिक्षा आयोग और एसबीआइ के अधिकारी। सौजन्य : शिक्षा आयोग

TET 2026 आवेदन शुल्क भुगतान के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर के दौरान शिक्षा आयोग और एसबीआइ के अधिकारी। सौजन्य : शिक्षा आयोग

HighLights

  1. टीईटी 2026 की आवेदन प्रक्रिया में एक और MOU पर हस्ताक्षर किया गया

  2. अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के भुगतान में आसानी, तेजी व पूरी सुरक्षा मिलेगी

  3. किसी भी दिन जारी हो सकता है विज्ञापन, ई-पे’ गेटवे से कर सकेंगे सुरक्षित भुगतान

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। TET 2026 शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का विज्ञापन जारी करने से ठीक पहले उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने आवेदन शुल्क भुगतान की अड़चनों को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया है। शिक्षा सेवा चयन आयोग और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के बीच गुरुवार को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

अभ्यर्थी शुल्क का भुगतान आसानी से कर सकेंगे 

TET 2026 चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन हुए इस समझौते के तहत बैंक आयोग को उन्नत डिजिटल भुगतान समाधान उपलब्ध कराएगा। एमओयू के अनुसार, एसबीआइ ने ‘ई-पे’ पेमेंट गेट-वे सेवा को सफलतापूर्वक एकीकृत किया है। इसके माध्यम से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2026 के अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान आसानी, तेजी और पूरी सुरक्षा के साथ कर सकेंगे।

सुविधा अभ्यर्थियों के लिए पूरी तरह निशुल्क 

TET 2026 खास बात यह है कि यह सुविधा अभ्यर्थियों के लिए पूरी तरह निशुल्क रखी गई है, जिससे उन्हें अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। आयोग कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आयोग के सचिव मनोज कुमार और बैंक की ओर से उप महाप्रबंधक पवन कुमार अरोरा ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। वहीं, आयोग के अध्यक्ष डाॅ प्रशांत कुमार और एसबीआइ के मुख्य महाप्रबंधक दीपक कुमार डे (लखनऊ सर्कल) ने औपचारिक रूप से एमओयू का आदान-प्रदान किया।

आयोग अध्यक्ष बोले- सरल होगी आवेदन प्रक्रिया 

TET 2026 आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि यह साझेदारी अभ्यर्थियों को पारदर्शी, सुरक्षित और कुशल भुगतान प्रणाली प्रदान करने की दिशा में अहम कदम है। इससे आवेदन प्रक्रिया सरल होगी और डिजिटल लेनदेन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर बैंक और आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके एक दिन पहले बुधवार को आइसीआइसीआइ बैंक के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर हुए थे।

यह भी पढ़ें- यूपी टीईटी का विज्ञापन इसी माह जारी करने की तैयारी, पहले ही घोषित की जा चुकी है परीक्षा आयोजन की तिथि

यह भी पढ़ें- 50 प्रतिशत डॉक्टर और इंजीनियर पब्लिक सर्विस में क्यों आ रहे हैं? प्रश्न के माध्यम से अभ्यर्थी की सोच का आकलन बोर्ड ने किया