विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

निलंबित सिपाही की संदिग्ध दशा में मौत, प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में शव रख भाग निकले दो युवक

By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 25 Oct 2026 01:36 PM (IST)

प्रयागराज में निलंबित सिपाही अजय सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दो युवक उनका शव एसआरएन अस्पताल में ...और पढ़ें

प्रयागराज में निलंबित सिपाही अजय सिंह की संदिग्ध मौत हो गई।

प्रयागराज में निलंबित सिपाही अजय सिंह की संदिग्ध मौत हो गई।

HighLights

  1. सिपाही अजय सिंह परिवार संग प्रयागराज के पुलिस लाइन में रहते थे

  2. विभागीय तौर पर उन्हें किसी मामले में निलंबित कर दिया गया था

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। संदिग्ध दशा में सिपाही अजय सिंह की मौत हो गई। दो युवक उनका शव रविवार सुबह स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में रखकर भाग निकले। सिपाही की मौत कैसे और किन परिस्थिति में हुई, शव लाने वाले दोनों युवक कौन थे? यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

ई-रिक्शा से सिपाही का लेकर पहुंचे थे दोनों युवक

बताया गया है कि सिपाही अजय सिंह परिवार के साथ पुलिस लाइन में रहते थे। विभागीय तौर पर उन्हें किसी मामले में निलंबित कर दिया गया था। रविवार सुबह दो युवक ई-रिक्शा पर अजय सिंह को लेकर स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल पहुंचे और फिर वही छोड़कर भाग निकले।

पुलिस कर रही जांच-पड़ताल 

डॉक्टर ने जांच की तो पता चला कि मौत हो गई है। खबर मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। कई घंटे की छानबीन के बाद मृतक की पहचान निलंबित सिपाही अजय सिंह के रूप में हुई। चौकी इंचार्ज आशुतोष सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में जानकारी जुटा जा रही है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में आबकारी सिपाही की मौत मामले में अस्पताल संचालक डॉक्टर पर FIR, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़ में मेडिकल कॉलेज के छात्र की संदिग्ध दशा में मौत, कॉलेज के हॉस्टल के पास मिला शव; वजह तलाश रही पुलिस