विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSC सब-इंस्पेक्टर भर्ती-2026: 20 नवंबर तक अपलोड करनी होगी हाईस्कूल की मार्कशीट, 23 से एग्जाम

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Fri, 13 Nov 2026 10:55 PM (GMT+05:30)

कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2026 के लिए दिशा-निर्देश जारी किए ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. एसएससी सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 23 से 28 नवंबर तक आयोजित होगी।

  2. 20 नवंबर तक हाईस्कूल मार्कशीट अपलोड करना अनिवार्य है अभ्यर्थियों के लिए।

  3. लगभग 21 हजार अभ्यर्थियों के शैक्षिक विवरण में विसंगतियां पाई गईं।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। 20 नवंबर तक अपलोड करनी होगी हाईस्कूल की मार्कशीट राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2026 के अभ्यर्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किया है। आयोग के अनुसार, परीक्षा का पेपर-1 23 से 28 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा।

अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर लागिन करके अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, प्रवेश पत्र परीक्षा की निर्धारित तिथि से दो से तीन दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होने की संभावना है। आयोग ने करीब 21 हजार अभ्यर्थियों के हाईस्कूल शैक्षिक विवरण में विसंगतियां पाई हैं।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में छठ महापर्व की तैयारियां अंतिम चरण में, आज खरना के साथ शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

हालांकि इन अभ्यर्थियों को फिलहाल परीक्षा में शामिल होने की अनंतिम अनुमति दी गई है, लेकिन परिणाम प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए उन्हें 20 नवंबर तक कक्षा 10 की अंकपत्र की प्रति अपलोड करनी होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को एसएससी की वेबसाइट पर अपने कैंडिडेट पोर्टल में लागिन कर एसआइसीपीओ-2026 के सिटी लाइव/एडमिट कार्ड स्टेटस पेज पर जाना होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।