विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में छठ महापर्व की तैयारियां अंतिम चरण में, आज खरना के साथ शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

Published: Fri, 13 Nov 2026 04:47 PM (IST)

लखनऊ में लोकआस्था के महापर्व छठ की तैयारियां अंतिम चरण में हैं, आज खरना के साथ 36 घंटे का निर्जला ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. आज खरना के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू।

  2. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लक्ष्मण मेला स्थल पर अर्घ्य देंगे।

  3. लोक गायिका मालिनी अवस्थी मुख्य आकर्षण, 100 कलाकार देंगे प्रस्तुति।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। लोकआस्था के महापर्व छठ की तैयारियां राजधानी में अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। शनिवार को खरना के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होगा। इससे पहले गुरुवार को नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरुआत हुई।

व्रती महिलाओं ने घरों की साफ-सफाई कर पूजन सामग्री जुटाई और पारंपरिक तरीके से लौकी की सब्जी, चने की दाल और चावल का प्रसाद ग्रहण किया। खरना के बाद व्रती महिलाएं निर्जला उपवास शुरू करेंगी। रविवार शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य और सोमवार को उदीयमान को दूसरा अर्घ्य दिया जाएगा।

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने बताया कि छठ पूजा की तैयारियों पर चर्चा की। छठ घाटों की सफाई, स्वच्छ जल, महिलाओं की सुरक्षा, चिकित्सा शिविर, सड़कों की मरम्मत और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है । रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लक्ष्मण मेला स्थल के छठ घाट पर आस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित कई गणमान्य लोग शामिल होंगे। लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी मुख्य आकर्षण होंगी। करीब 100 कलाकार 18 घंटे तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। 16 नवंबर सुबह आठ बजे कार्यक्रम का समापन होगा। घाट की सफाई, रंगाई-पुताई, पानी, टेंट, लाइट और साउंड की व्यवस्था पूरी कर ली गई है।

110 से अधिक स्थानों पर होगी पूजा

शहर में लक्ष्मण मेला मैदान के अलावा खदरा के शिव मंदिर घाट, मनकामेश्वर उपवन घाट, संध्या घाट, लालू मल घाट और मवैया स्थित 35वीं बटालियन पीएसी परिसर सहित 110 से अधिक स्थानों पर छठ पूजा की तैयारियां चल रही हैं। खदरा शिव मंदिर घाट के संयोजक धनंजय द्विवेदी ने बताया कि 15 और 16 नवंबर को मुख्य आयोजन होगा। मनकामेश्वर उपवन घाट पर महंत देव्या गिरि के सानिध्य में महिलाएं पूजन करेंगी।

यह भी पढ़ें- दो साल का इंतजार खत्म: केकेसी और मिल एरिया रोड का होगा कायाकल्प, सवा दो करोड़ का बजट मंजूर

आदिल नगर की रंजन सिंह ने बताया कि उन्होंने नहाय-खाय पर लौकी की सब्जी और चने की दाल का प्रसाद बनाया। घर की सफाई के साथ पूजन सामग्री भी तैयार की। मानस नगर की प्रियंका सिंह ने बताया कि संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में सूप-सुशोभिता सजाकर पूजा की तैयारी की गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।