विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दो साल का इंतजार खत्म: केकेसी और मिल एरिया रोड का होगा कायाकल्प, सवा दो करोड़ का बजट मंजूर

Published: Fri, 13 Nov 2026 04:28 PM (IST)

लखनऊ में केकेसी छत्ते वाले पुल और मिल एरिया रोड के निर्माण के लिए सवा दो करोड़ रुपये का बजट ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. केकेसी और मिल एरिया रोड के लिए बजट मंजूर।

  2. सवा दो करोड़ रुपये से होगा सड़क का निर्माण।

  3. दिसंबर 2026 से शुरू होगा निर्माण कार्य।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। डेढ़ सौ मीटर की सड़क बनाने के लिए स्थानीय लोग पिछले दो साल से जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण विभाग से पत्राचार कर रहे थे। अब जाकर केकेसी छत्ते वाले पुल और ऐशबाग फ्लाइओवर से उतरने के बाद मिल एरिया की सड़क पर चलना मुश्किल था।

छावनी परिषद, रेलवे के साथ ही आशियाना, तेलीबाग से आने वाले लोग केकेसी छत्ते पुल के नीचे से ही चारबाग, हुसैनगंज आते हैं, इसी तरह मिल एरिया रोड का प्रयोग तालकटोरा, राजाजीपुरम के लोग करते हैं। वर्तमान में सड़क खराब होने के कारण किसी का दो पहिया पंचर हो रहा था तो किसी का चार पहिया।

केकेसी छत्ते वाले पुल के नीचे ताे दुर्घटनाएं तक हो चुकी हैं। अब लोक निर्माण विभाग दोनों ही सड़कों को सवा दो करोड़ से अधिक लागत में बनाने जा रहा है। शासन को बजट के लिए भेजे गए प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है।

लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं के मुताबिक केकेसी छत्ते वाले पुल के नीचे और मिल रोड एरिया में 150-150 मीटर लंबी सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा। यह निर्माण कार्य दिसंबर 2026 से शुरू होने की उम्मीद है। इसके बनने से जो समस्याएं राहगीरों को उठानी पड़ रही थी, वह पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- पहचान पत्र के लिए इंतजार खत्म: चुनाव आयोग ने तय की डेडलाइन, स्पीड पोस्ट से सीधे घर पहुंचेगा वोटर कार्ड

यही नहीं जलभराव न हो, उसके लिए सड़क का लेवल पहले से कई इंच ऊपर रखा जाएगा और जलनिकासी हो सके, इसके लिए ड्रेनेज व्यवस्था भी सुधारी जाएगी। केकेसी व मिल रोड एरिया सड़क का प्रयोग प्रतिदिन तीन लाख से अधिक लोग करते हैं, सड़क बनने के दौरान दस दिन तक जरूर आने जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। उस दौरान लोक निर्माण विभाग रूट डायवर्ट करने के लिए भी यातायात पुलिस से पत्राचार करने पर विचार कर रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।