विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSC Hindi Translator Result: संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा-2025 का पहला आवंटन परिणाम जारी, 532 को मिली नियुक्ति

By Mritunjay Mishra Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 05 Nov 2026 07:15 PM (IST)

कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा-2025 का पहला आवंटन परिणाम जारी कर दिया है, जिसमें 532 अभ्यर्थियों को ...और पढ़ें

एसएससी ने हिंदी अनुवादक परीक्षा-2025 का पहला आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है।

एसएससी ने हिंदी अनुवादक परीक्षा-2025 का पहला आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है।

HighLights

  1. 18 नवंबर को होगा स्लाइडिंग प्रक्रिया और पहचान सत्यापन

  2. 13 नवंबर से अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पर्ची

  3. आयोग ने विभिन्न कारणों से सात अभ्यर्थियों का परिणाम रोका

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। SSC Hindi Translator Result कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा-2025 (सीएचटीई) के तहत प्रथम चरण का अस्थायी आवंटन (फर्स्ट राउंड ऑफ टेंटेटिव एलोकेशन) परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेशन आफिसर, सीनियर ट्रांसलेटर और अन्य संबंधित पदों के लिए कुल 532 अभ्यर्थियों की अनंतिम रूप से संस्तुति की है।

चार अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता निरस्त

आयोग ने विभिन्न कारणों से सात अभ्यर्थियों का परिणाम फिलहाल रोक दिया है। वहीं चार अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता निरस्त कर दी गई है। आयोग ने कुल 532 रिक्तियों के सापेक्ष इतने ही अभ्यर्थियों की संस्तुति की है। इनमें अनारक्षित वर्ग के 228, अनुसूचित जाति के 82, अनुसूचित जनजाति के 38, अन्य पिछड़ा वर्ग के 137 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 47 अभ्यर्थी शामिल हैं।

चार नवंबर 2025 को घोषित हुआ था पेपर-1 परिणाम

परीक्षा के पेपर-एक का परिणाम चार नवंबर 2025 को घोषित किया गया था। इसमें कुल 3642 अभ्यर्थियों को पेपर-दो में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया गया था। पेपर-दो का आयोजन 14 दिसंबर 2025 को हुआ। इसके बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में सब इंस्पेक्टर (हिंदी ट्रांसलेटर) पद के लिए पीईटी/पीएसटी में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सूची चार जून 2026 को जारी की गई थी।

2724 अभ्यर्थियों ने भरी थी पदों की वरीयता

चयन प्रक्रिया के तहत आयोग ने आठ से 11 सितंबर 2026 के बीच अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आप्शन-कम-प्रेफरेंस यानी पदों और विभागों की वरीयता मांगी थी। इस दौरान कुल 2724 अभ्यर्थियों ने अपनी वरीयताएं आनलाइन जमा कीं। इन्हीं अभ्यर्थियों को आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल किया गया। अंतिम आवंटन में अभ्यर्थियों की मेरिट के साथ उनकी ओर से दिए गए विकल्पों को भी आधार बनाया गया है।

स्लाइडिंग प्रक्रिया, पहचान सत्यापन 18 नवंबर को

SSC Hindi Translator Result प्रथम चरण में संस्तुत अभ्यर्थियों के लिए अगला महत्वपूर्ण चरण स्लाइडिंग प्रक्रिया और पहचान सत्यापन का होगा। आयोग ने इसके लिए 18 नवंबर की तिथि निर्धारित की है। अभ्यर्थी 13 नवंबर को शाम पांच बजे से एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर निर्धारित लागिन माड्यूल के माध्यम से अपनी स्लाइडिंग प्रक्रिया/पहचान सत्यापन की पर्ची डाउनलोड कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- विश्वविद्यालयों में नवाचार व स्टार्टअप संस्कृति विकसित करने की जिम्मेदारी अब सीधे तय होगी : आनंदीबेन पटेल

यह भी पढ़ें- RRB Recruitment : रेलवे के जनसंपर्क विभाग समेत आइसोलेटेड श्रेणियों के 191 पदों पर आवेदन शुरू, अभ्यर्थी देर न करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।