विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB Recruitment : रेलवे के जनसंपर्क विभाग समेत आइसोलेटेड श्रेणियों के 191 पदों पर आवेदन शुरू, अभ्यर्थी देर न करें

By Amarish Kumar Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 05 Nov 2026 04:03 PM (IST)

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने जनसंपर्क विभाग सहित 'आइसोलेटेड श्रेणियों' में 191 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी चार दिसंबर तक है।

आरआरबी की पीआर विभाग व आइसोलेटेड श्रेणियों के पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि चार दिसंबर है।

आरआरबी की पीआर विभाग व आइसोलेटेड श्रेणियों के पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि चार दिसंबर है।

HighLights

  1. आरआरबी ने जारी कर दी है विस्तृत विज्ञापन

  2. 5 नवंबर से 4 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। भारतीय रेल के जनसपंर्क विभाग यानी पीआर में काम करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 'आइसोलेटेड श्रेणियों' के विभिन्न पदों के संक्षिप्त विज्ञापन (सीईएन नौ/2026) जारी कर दिया है। इसमें सबसे खास सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर का पद है, जो भविष्य में प्रमोट होकर पीआरओ यानी जनसंपर्क अधिकारी के पद पर कार्य करेंगे।

आरआरबी के पोर्टल पर करें ऑनलाइन आवेदन

इस भर्ती में 191 पदों पर नियुक्तियां होंगी। अभ्यर्थी पांच नवंबर से आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन फार्म पांच नवंबर से भरा जा रहा है, इसे जमा करने की अंतिम तिथि चार दिसंबर है। सातवें वेतन आयोग के अनुसार, इन पदों के लिए पे-लेवल दो से लेकर लेवल सात तक का वेतनमान निर्धारित किया गया है।

आइसोलेटेड श्रेणी में कौन-कौन पद?

रेलवे की आइसोलेटेड श्रेणी में सामान्य प्रशासनिक और तकनीकी संवर्ग से अलग विशिष्ट विशेषज्ञता वाले पद शामिल होते हैं। इसमें जूनियर ट्रांसलेटर (हिंदी)-आधिकारिक दस्तावेजों, परिपत्रों और पत्राचार का अंग्रेजी से हिंदी तथा हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद और राजभाषा कार्यान्वयन का कार्य देखते हैं।

चीफ ला असिस्टेंट व पब्लिक प्रासिक्यूटर : रेलवे से जुड़े कानूनी मामलों, कोर्ट केस, विभागीय विवादों के निपटारे और विधिक सलाह देने की जिम्मेदारी संभालते हैं।

स्टाफ एवं वेलफेयर इंस्पेक्टर : रेल कर्मचारियों के कल्याण, सेवा से जुड़ी समस्याओं, शिकायतों के समाधान और श्रम कानूनों के अनुपालन की निगरानी करते हैं।

सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर : रेलवे के जनसंपर्क, मीडिया समन्वय, प्रेस विज्ञप्तियां जारी करने और प्रचार अभियानों का प्रबंधन करते हैं।

लैब असिस्टेंट ग्रेड-3: रेलवे की प्रयोगशालाओं, वर्कशाप तथा सामग्री परीक्षण इकाइयों में केमिकल्स व उपकरणों की जांच और टेस्टिंग में तकनीकी सहयोग देते हैं। वैज्ञानिक

सहायक/सुपरवाइजर (ट्रेनिंग): शोध, मनोवैज्ञानिक परीक्षण और तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रमों के संचालन में सहयोग करते हैं।

100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न की होगी परीक्षा

इन पदों के लिए एक जनवरी 2027 के आधार पर आयु सीमा पदवार 18 से 30, 32, 33, 35 व 40 वर्ष तय की गई है, जिसमें नियमानुसार आरक्षित वर्गों को ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी। चयन प्रक्रिया के तहत 90 मिनट की एकल स्तरीय कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) आयोजित होगी, जिसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें पद से संबंधित विषय के 50 अंक तथा सामान्य जागरूकता, रीजनिंग, गणित और सामान्य विज्ञान के कुल 50 अंक शामिल हैं। वहीं जूनियर ट्रांसलेटर के लिए भाषा ज्ञान आधारित 50 प्रश्नों के साथ क्वालिफाइंग ट्रांसलेशन टेस्ट भी होगा। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज जंक्शन का कायाकल्प: जाम से मुक्ति मिलेगी, अब सीधे अंडरग्राउंड पार्किंग में वाहन ले जा सकेंगे

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी को बड़ी राहत, इलाहाबाद HC ने खारिज की FIR वाली याचिका; सिखों पर विवादित टिप्पणी का मामला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।