विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी स्पेशल TET के नतीजे घोषित: रिकॉर्ड टाइम में आया परिणाम, यहां चेक करें रिजल्ट

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sat, 21 Nov 2026 11:21 AM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीईटी) के नतीजे रिकॉर्ड 17 दिनों में घोषित कर दिए हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट और डिजिलॉकर के माध्यम से अपने प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने स्पेशल टीईटी परिणाम घोषित किए।

  2. परीक्षा के मात्र 17 दिनों में रिकॉर्ड समय में नतीजे जारी।

  3. सफल अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से प्रमाण पत्र डाउनलोड करें।

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का पूरा जोर पदों के विज्ञापन, परीक्षा कराने और उनके नतीजों को रिकार्ड समय में घोषित करने पर है। विज्ञापन संख्या 03/2026 बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टेटी) की लिखित परीक्षा तीन नवंबर 2026 को हुई।

परीक्षा परिणाम की घोषणा मात्र 17 दिन में कर दी गई। यह परीक्षा प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों, प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और आगरा में दो पालियों में कराई गई थी।  

आयोग के सचिव संजय सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा थी। इनके नतीजे देर रात घोषित हो गए।

प्राथमिक स्तर (कक्षा एक से पांच तक) के लिए परीक्षा में सम्मिलित कुल 50666 अभ्यर्थियों में से 15159 अभ्यर्थी तथा उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठ तक) के लिए परीक्षा में सम्मिलित कुल 43015 अभ्यर्थियों में से 23743 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। परीक्षा उत्तर्णी करने वाले सभी अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र निर्गत कर दिया गया है।

यहां चेक करें रिजल्ट

अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट https://www.upessc.up.gov.in/ पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना अनुक्रमांक व जन्मतिथि प्रविष्ट कर प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यह प्रमाणपत्र डिजिलाकर के माध्यम से भी यथाशीघ्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें- UP परिवहन निगम: प्रयागराज में 7-8 बसें रोज खराब, कुछ बसें इंजन में खराबी लंबे समय से वर्कशाप से बाहर नहीं निकलतीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।