विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्योहारों पर घर जाना हुआ आसान: दक्षिण भारत व दिल्ली और ओडिशा के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें चलेंगी; शेड्यूल्ड जारी

By Amarish Kumar Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 15 Oct 2026 06:25 PM (IST)

रेलवे ने दुर्गा पूजा और दिवाली के लिए दक्षिण भारत, दिल्ली और ओडिशा को जोड़ने वाली तीन विशेष ट्रेनें शुरू ...और पढ़ें

दुर्गापूजा और दिवाली को लेकर दक्षिण भारत व दिल्ली और ओडिशा के लिए चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें।

दुर्गापूजा और दिवाली को लेकर दक्षिण भारत व दिल्ली और ओडिशा के लिए चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें।

HighLights

  1. विशेष ट्रेनें प्रयागराज से होकर जाएंगी, यहां के लोगों को लाभ

  2. दुर्गापूजा और दिवाली पर घर जाने वाले यात्रियों को मिलेगी सुविधा 

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। दुर्गापूजा और दिवाली पर घर जाने वाले यात्रियों की लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने तीन विशेष गाड़ियों को हरी झंडी दी है। दक्षिण भारत, दिल्ली और ओडिशा को जोड़ने वाली ये ट्रेनें प्रयागराज मंडल के अलग-अलग स्टेशनों पर ठहरेंगी, जिससे पूर्वांचल, बिहार और झारखंड के यात्रियों को आरक्षित सीट का विकल्प मिलेगा।

रात 1:30 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी

पोतनूर–बरौनी रूट पर तमिलनाडु से चलने वाली गाड़ी सं. 06139 शुक्रवार (16 अक्तूबर) को चलकर रविवार देर रात 01:30 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी। वापसी में 06140 सोमवार (19 अक्तूबर) रात 10:30 बजे छिवकी आकर दक्षिण भारत लौटेगी।

शाम 6:30 बजे सूबेदारगंज रुक कर मालदा टाउन जाएगी

मालदा टाउन–शकूरबस्ती रूट पर पश्चिम बंगाल से दिल्ली रूट की गाड़ी सं. 03439 शनिवार तड़के 03:55 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। वहीं वापसी गाड़ी (03440) शनिवार शाम 06:30 बजे सूबेदारगंज ठहराव लेकर मालदा टाउन जाएगी।

सुबह 10:55 बजे सीधे प्रयागराज जंक्शन पर रुकेगी

इसी क्रम में यात्रियों की सुविधा के लिए खुर्दा रोड–शकूरबस्ती रूट पर ओडिशा से दिल्ली जा रही वनवे स्पेशल (08423) शुक्रवार को सुबह 10:55 बजे सीधे प्रयागराज जंक्शन पर पांच मिनट के लिए रुकेगी।

यह भी पढ़ें- रेलवे का मेगा भर्ती अभियान: 10 महीने में 27 हजार से अधिक पदों पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

यह भी पढ़ें- प्रयागराज के 18 हजार गरीबों को मिलेगा पक्का घर, डेढ़ साल के इंतजार के बाद आया खुशी का मौका; जल्द जारी होगी पहली किस्त