प्रयागराज में छात्रों के आंदोलन को मिला सपा का साथ, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल और MLC डॉ. मानसिंह यादव धरने पर बैठे
प्रयागराज में पीजीटी-टीजीटी की पुरानी नियमावली की मांग कर रहे छात्रों के आंदोलन को सपा का समर्थन मिला है। एमएलसी ...और पढ़ें

प्रयागराज में आंदोलनरत छात्रों के साथ धरने पर बैठे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, एमएलसी डॉ. मानसिंह व अन्य। जागरण
HighLights
दोनों सपा नेताओं ने छात्रों की मांगों का समर्थन किया, सरकार को धोखेबाज बताया
पीजीटी-टीजीटी में पुरानी नियमावली की मांग को लेकर कई दिन से आंदोलनरत हैं छात्र
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद-झांसी क्षेत्र से नवनिर्वाचित एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव व सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल गुरुवार को शिक्षा निदेशालय के गेट के सामने कई दिनों से धरना दे रहे प्रतियोगी छात्रों से मिलने पहुंचे। नेताओं ने बैठकर छात्रों की मांगों का समर्थन किया। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि यह सरकार धोखेबाज है, वादाखिलाफी इनके जेहन में है। बेरोजगार, किसान, नौजवान सहित समाज का हर वर्ग इस सरकार में परेशान हैं।
सरकार को छात्र, नौजवान, बेरोजगार, विरोधी बताया
उल्लेखनीय है कि पीजीटी-टीजीटी में पुरानी नियमावली की मांग कर रहे छात्र प्रयागराज के शिक्षा निदेशालय के गेट पर कई दिनों से धरने पर बैठे हैं। गुरुवार को छात्रों के बीच पहुंचे नवनिर्वाचित स्नातक एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव ने कहा कि मैंने जीत का माला पहनना मुनासिब नहीं समझा, बल्कि आपके संघर्ष में पसीना बहाना ज्यादा उचित समझता हूं। कहा कि भाजपा कि डबल इंजन सरकार शिक्षा, शिक्षक, छात्र, नौजवान, बेरोजगार, किसान विरोधी है। वादा किया कि वह हर संभव न्याय दिलाने के लिए संघर्ष में उनके साथ खड़े हैं। अपनी जीत के प्रति छात्रों, नौजवानों का आभार भी जताया।
भाजपा की फूट डालो, राज करो की नीति : पाल
धरना दे रहे प्रतियोगी छात्रों के दो गुटों में बंट जाने पर अपनी प्रतिक्रिया में प्रदेश अध्यक्ष श्यामालाल पाल ने कहा कि भाजपा फूट डालो, राज करो की नीति अपनाती है। यह समस्या के समाधान नहीं बल्कि खुद देश के लिए समस्या बन चुकी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष इफ्तेखार हुसैन, महासचिव रविंद्र यादव, प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, आरएन यादव, तारिक सईद अज्जू, दिलीप सोनी, जगदीश यादव, सचिन श्रीवास्तव, पीयूष श्रीवास्तव समेत अन्य रहे।
