विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पीडीए की एकजुटता की जीत', डॉ. मान सिंह, इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सपा के विजेता पहुंचे प्रयागराज

By rajendra yadav Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 29 Oct 2026 04:37 PM (IST)

इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. मान सिंह यादव ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की, जिसे उन्होंने पीडीए की ...और पढ़ें

प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल व अन्य। जागरण

प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल व अन्य। जागरण

HighLights

  1. बोले- भाजपा द्वारा किए गए झूठे वादे को जनता ने करारा जवाब दिया है

  2. सिविल लाइंस में डॉ. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करने वाले सपा के डॉ. मानसिंह यादव का गुरुवार को प्रयागराज आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने अपनी जीत पर सपा नेतृत्व, पार्टी के कार्यकर्ताओं, स्नातक मतदाताओं के प्रति आभार जताया। कहा कि यह पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की एकजुटता की जीत है। पीड़ित, दुखी और अपमानित लोग बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं। भाजपा द्वारा किए गए झूठे वादे को जनता ने करारा जवाब दिया है।

अखिलेश यादव के कार्यों को बताया  

डॉ. मान सिंह ने सिविल लाइंस में डॉ. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लगातार युवाओं, बेरोजगारों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों, कर्मचारियों, आंगनबाड़ी,आशा बहुओं, रोजगार सेवकों, किसानों सहित आम आदमी के मुद्दों को सड़क से लेकर सदन तक उठाने का काम किया है।

बोले- भाजपा ने झूठे वादे और दावे किए

प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि सत्ताधारी एभाजपा ने झूठे वादे और दावे कि। प्रतियोगी छात्रों , नौजवानों, जेनजी सहित आम आदमी के खिलाफ सरकारी तंत्र का इस्तेमाल किया। आज पीडीए समाज तेजी से एकजुट हो रहा है। जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष इफ्तेखार हुसैन, महासचिव रविंद्र यादव ने कहा कि वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सपा सबसे बड़ी जीत हासिल करेगी और पूरे दमखम के साथ सरकार बनाएगी।

ये लोग रहे उपस्थित 

पूर्व ब्लाक प्रमुख संदीप यादव, आरएन यादव, मयंक श्रीवास्तव, दान बहादुर मधुर, दिलीप सोनी, संतोष यादव, तारिक सईद अज्जू, भूपेंद्र श्रीवास्तव पीयूष, सचिन श्रीवास्तव, देवीलाल ने कहा कि सत्ताधारी भाजपा की यह बड़ी पराजय है। इस दौरान महिला सभा की महानगर अध्यक्ष मंजू यादव, सावित्री सिंह, रवि मिश्रा, शांति प्रकाश पटेल, पंकज पटेल, योगेश यादव, महबूब उस्मानी, ओपी पाल समेत अन्य रहे।

यह भी पढ़ें- दीपावली व छठ पर राहत: प्रयागराज छिवकी होकर चलने वाली कई पूजा स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े, मार्ग और गंतव्य में भी हुआ बदलाव

यह भी पढ़ें- योगनिद्रा से जागने वाले हैं श्रीहरि विष्णु, गूंजेगी शहनाई और मचेगी बरात की धूम; नवंबर-दिसंबर में कितने विवाह मुहूर्त?