विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने को विद्यार्थी जल्द करें आवेदन, अंतिम तिथि 21 सितंबर

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 12 Sep 2026 05:56 PM (IST)

समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति योजना के लिए कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी 21 सितंबर तक आवेदन कर ...और पढ़ें

समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति योजना के आवेदन 21 सितंबर तक होंगे।

समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति योजना के आवेदन 21 सितंबर तक होंगे।

HighLights

  1. अंतिम तिथि तक आवेदन नहीं करने पर छात्रवृत्ति से हो जाएंगे वंचित

  2. 12वीं से ऊपर की कक्षाओं के लिए 15 सितंबर से भरे जाएंगे फार्म

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इन दिनों पूर्व दशम और दशमोत्तर की छात्रवृत्ति के फार्म भरे जा रहे हैं। कक्षा नौ से लेकर 12 तक के करीब 15 हजार से अधिक विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर चुके हैं। अभी भी कुछ दिन शेष बचे हैं। इसमें आवेदन किए जा सकते हैं। इसके बाद छात्रवृत्ति पाने का अवसर नहीं मिलेगा। वहीं 12वीं से ऊपर की कक्षाओं के आवेदन जमा करने का काम भी इसी सप्ताह शुरू होने की उम्मीद है।

समाज कल्याण विभाग की तरफ से हर साल सामान्य और अनुसूचित जाति के करीब 1.50 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाती है। इनमें कक्षा नौ से लेकर 12वीं और उससे ऊपर की कक्षाओं के विद्यार्थी शामिल होते हैं। शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए अब आवेदन जमा हो रहे हैं। कक्षा-नौ से लेकर 12वीं तक की कक्षा की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 21 सितंबर तय की गई है।

सामान्य वर्ग में कक्षा नौ और 10 के 3086, कक्षा 11 और 12 के 2306 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। अनुसूचित जाति में कक्षा नौ और 10 के 6521 आवेदन आ चुके हैं। छात्र-छात्राओं के पास अभी 10 दिन का समय और बाकी है। इसमें वह आवेदन कर सकते हैं। 21 सितंबर के बाद नौ से लेकर 12वीं तक की कक्षाओं के विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पाएंगे।

वहीं 12वीं से ऊपर की कक्षाओं के लिए अभी आवेदन नहीं जमा हो रहे हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी रामशंकर पटेल ने बताया कि इन कक्षाओं की छात्रवृत्ति के लिए 15 सितंबर से लेकर 14 अक्टूबर के बीच आवेदन जमा होंगे।

यह भी पढ़ें- सरकारी बैंक खातों में अब निजी ईमेल पर रोक, सिर्फ आधिकारिक आईडी ही होगी मान्य; रेलवे ने क्या तैयारी की है?

यह भी पढ़ें- IIIT Allahabad का दीक्षा समारोह: 22 मेधावियों को मेडल और 728 को मिलीं उपाधियां, दिव्यांश ओमर को अध्यक्ष स्वर्ण पदक