विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्योहारी सीजन से पहले स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स के दाम दोगुने, ग्राहकों की जेब पर भारी बोझ

Published: Wed, 30 Sep 2026 09:13 PM (IST)

त्योहारी सीजन से पहले प्रयागराज में स्मार्टफोन, एसएसडी ड्राइव और मेमोरी कार्ड जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कीमतों में भारी उछाल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. स्मार्टफोन, एसएसडी ड्राइव, पेन ड्राइव के दाम बढ़े।

  2. मोबाइल फोन की कीमतें दोगुनी से अधिक हुईं।

  3. त्योहारी सीजन से पहले ग्राहकों की चिंता बढ़ी।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। त्योहारी सीजन से ठीक पहले नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे उपभोक्ताओं के लिए यह खबर जेब पर भारी पड़ने वाली है। स्मार्टफोन की कीमतें दोगुने से अधिक हो गई हैं। वहीं, एसएसडी ड्राइव, पेन ड्राइव, मेमारी कार्ड समेत अन्य उपकरणों की कीमतों में भी तेजी से उछाल आया है। कारोबारी भी तेजी से बढ़ती कीमतों को लेकर परेशान हैं।

मोबाइल की कीमतें अप्रैल से ही बढ़ना शुरू हो गईं थीं, लेकिन इधर एक माह से इसमें तेजी से बढ़ोतरी हुई। जो फोर जी मोबाइल पहले पांच-सात हजार रुपये में मिलता था, वह अब 12 हजार रुपये का हो गया है। वह भी बाजार में बहुत कम ही बचा है। इसी प्रकार आठ हजार रुपये में मिलने वाला फाइव जी मोबाइल की कीमत अब 14 हजार रुपये पहुंच गई है।

पहले लगी रहती थी भीड़

कारोबारी पंकज कुमार, निखिल का कहना है कि जिस प्रकार से स्मार्टफोन के दाम बढ़े हैं, उससे आम व्यक्ति की पहुंच से यह दूर होता जा रहा है। पहले दुकानों पर मोबाइल खरीदने की भीड़ लगी रहती थी, लेकिन कीमतें बढ़ने की वजह से ग्राहकों की संख्या में कमी आई है। हां, इतना जरूर है कि फाइनेंस सुविधा के कारण लोगों को कुछ राहत जरूर मिल रही है, जिस कारण व्यापार अभी चल रहा है।

धीरेंद्र गुप्ता, शहनवाज ने बताया कि त्येाहारी सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में आइफोन की बुकिंग लोग करा रहे हैं। इसके लिए एडवांस धनराशि भी दी जा रही है। धनतेरस व दीपावली पर लोग शेष भुगतान कर इसे ले जाएंगे।

संजय कुमार ने बताया कि 128 जीबी की एसएसडी ड्राइव की कीमत पहले करीब एक हजार रुपये थी, अब करीब 2500 रुपये हो गई है। इसी प्रकार पेन ड्राइव, मेमोरी कार्ड की कीमत भी लगभग दोगुनी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- मेमोरी लागत और रुपये की कमजोरी का असर, 32% बढ़ी 10 हजार रुपये से कम दाम वाले स्मार्टफोन की कीमत

यह भी पढ़ें- 6,000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 64MP कैमरा और 6.78-इंच की डिस्प्ले भी