6,000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 64MP कैमरा और 6.78-इंच की डिस्प्ले भी
HMD Vibe 2 Pro 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है, जिसमें 64MP Sony कैमरा और 6,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है।

HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च 64MP कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ
HighLights
64MP Sony कैमरा और 6,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च।
MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और Android 16 पर आधारित।
शुरुआती कीमत ₹15,999, Sarvam Indus AI सपोर्ट भी।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एचएमडी का अफोर्डेबल HMD Vibe 2 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। इससे पहले कंपनी ने इंडियन मार्केट में मई महीने में HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इसका प्रो मॉडल लॉन्च किा है, जिसमें कंपनी ने डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी अपग्रेड किया है। यह फोन Android 16 और MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर रन करता है।
HMD Vibe 2 Pro 5G की कीमत
HMD Vibe 2 Pro 5G स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। बेस वेरिएंट को 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ 15,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ 17,999 रुपये की कीमत में लाया गया है। लॉन्च ऑफर के तहत इन्हें क्रमश: 14,999 रुपये और 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन को Silver Mist, Aqua Green और Cosmic Purple कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।
HMD Vibe 2 Pro 5G फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
HMD Vibe 2 Pro 5G स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.78-इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 8GB तक की LPDDR4X RAM और 128GB की स्टोरेज के साथ आता है। एचएमडी का यह फोन Android 16 पर रन करता है। कंपनी का कहना है कि फोन को दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
ऑप्टिक्स की बात करें तो HMD Vibe 2 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 64-मेगापिक्सल Sony IMX682 सेंसर वाला प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13-मेगापिक्सल का सेल्फी दिया गया है।
HMD Vibe 2 Pro 5G स्मार्टफोन में Sarvam का Indus AI सपोर्ट मिलता है, जो 22 इंडियन लैंग्वेज में अपना सपोर्ट ऑफर करता है। AI के फीचर्स की बात करें तो यह ड्राफ्टिंग कंटेंट, आंसरिंग क्वैरी और प्लानिंग का ऑफर मिलता है। यह फोन Sanchar Saathi एप के साथ रिलीज किया गया है।
HMD Vibe 2 Pro 5G स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यह फोन 5G कनेक्टिविटी, डुअल स्टीरियो स्पीकर सपोर्ट करता है, जिसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी मिलता है।
यह भी पढ़ें- 8,000mAh बैटरी वाला Oppo का 5G स्मार्टफोन, 144Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और Dimensity 7360 Max प्रोसेसर भी
