विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

8,000mAh बैटरी वाला Oppo का 5G स्मार्टफोन, 144Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और Dimensity 7360 Max प्रोसेसर भी

Published: Tue, 29 Sep 2026 01:49 PM (IST)

Oppo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Oppo K14 Plus लॉन्च कर दिया है, जो MediaTek Dimensity 7360 Max चिपसेट और 8000mAh बैटरी के साथ आता है।

ओप्पो K14 प्लस भारत में लॉन्च, जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और ऑफर्स

ओप्पो K14 प्लस भारत में लॉन्च, जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और ऑफर्स

HighLights

  1. Oppo K14 Plus भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 29,999 रुपये।

  2. MediaTek Dimensity 7360 Max चिपसेट और 8000mAh बैटरी से लैस।

  3. 8 अक्टूबर से फ्लिपकार्ट और ओप्पो स्टोर पर बिक्री शुरू होगी।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo K14 Plus स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। यह ओप्पो की K14 सीरीज का अब तक का सबसे हाई-एंड स्मार्टफोन है। Oppo K14 सीरीज के तहत कंपनी अब तक K14 Lite, K14, और K14x स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। ओप्पो का लेटेस्ट स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7360 Max चिपसेट, 8GB तक रैम और 256GB तक की स्टोरेज के साथ आता है। ओप्पो के इस फोन में 6.77-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी है।

Oppo K14 Plus की कीमत

Oppo K14 Plus स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है। पहला वेरिएंट 6GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ 29,999 रुपये, दूसरा 8GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ 32,999 रुपये, और तीसरा 8GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ 35,999 रुपये की कीमत में आता है।

ओप्पो का यह फोन सोलर ऑरेंज और स्टार व्हाइट कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। ओप्पो के इस फोन की सेल 8 अक्टूबर से शुरू होगी। इस फोन को फ्लिपकार्ट और ओप्पो के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। ऑफर की बात करें तो अलग-अलग बैंक 4000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं। इसके साथ ही कंपनी नो-कॉस्ट ईएमआई भी ऑफर कर रही है।

Oppo K14 Plus स्पेसिफिकेशन्स

Oppo K14 Plus स्मार्टफोन में 6.77-इंच की FHD+ (2,772 × 1,272 पिक्सल) डिस्प्ले दी गई है। इसमें अडेप्टिव 144Hz - 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। ओप्पो का यह फोन MediaTek Dimensity 7360 Max चिप, 8GB तक की LPDDR4X RAM और 256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है। फोन में ग्राफिक्स सपोर्ट के लिए Mali-G615 MC2 GPU दिया गया है।

इस फोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.8 और 2-एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट करता है। सेकेंडरी कैमरा की बात करें तो इसमें 2-मेगापिक्सल मोनोक्रोम कैमरा मिलता है, जो पोर्टेट मोड में डेप्थ मैपिंग करता है। इसके साथ ही फोन में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Oppo K14 Plus की बात करें तो फोन में 8,000mAh की बैटरी के साथ 45W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। Oppo का यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित ColorOS 16 पर रन करता है। यह फोन 10W रिवर्स वायर चार्जिंग सपोर्ट करता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- 7200mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन, 144Hz OLED डिस्प्ले, लॉन्च से पहले पता चली कीमत