7200mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन, 144Hz OLED डिस्प्ले, लॉन्च से पहले पता चली कीमत
Vivo V80 स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च होगा, जिसकी कीमत और स्टोरेज डिटेल्स सामने आई है।

Vivo V80 की भारत में लॉन्च से पहले सामने आई कीमत
HighLights
वीवो V80 की संभावित कीमत 63,000 रुपये से शुरू।
6.59 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट।
50MP Zeiss कैमरा और 7,200mAh की दमदार बैटरी।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo V80 स्मार्टफोन जल्द ही इंडियन मार्केट में लॉन्च होगा। इस फोन के लॉन्च से पहले वीवो ने इसे टीज करते हुए कई डिटेल्स शेयर किए हैं। इनमें डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी स्पेसिफिकेशन्स शामिल हैं। वीवो के अपकमिंग लॉन्च से ठीक पहले पॉपुलर टिपस्टर ने कीमत और स्टोरेज के बारे में जानकारी शेयर की है।
Vivo V80 की संभावित कीमत
पॉपुलर टिपस्टर अभिषेक यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Vivo V80 की प्राइस डिटेल शेयर की हैं। यह फोन भारत में 63,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। वीवो के अपकमिंग फोन को लेकर टिपस्टर का दावा है कि इस फोन का बेस वेरिएंट 8GB की रैम और 128GB की स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही दूसरा वेरिएंट 8GB + 256GB कॉम्बिनेशन के साथ 70,000 रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। टॉप वेरिएंट को 8GB रैम और 512GB के साथ 80,000 रुपये में खरीदा जा सकता है।
EXCLUSIVE: vivo V80 Indian pricing 👀
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) September 28, 2026
8GB + 128GB: ₹63,000
8GB + 256GB: ₹70,000
8GB + 512GB: ₹80,000
📱 6.59" 1.5K 144Hz flat LTPS OLED
🧠 Snapdragon 7 Gen 4
💾 UFS 4.1 storage
📸 50MP OIS main + 8MP UW + 50MP 3x OIS telephoto
🤳 50MP selfie
🔋 7200mAh battery
⚡ 90W… pic.twitter.com/NkqLk26MDO
बात करें पिछले साल लॉन्च हुए Vivo V70 की तो कंपनी ने इसे 8GB + 256GB के साथ 45,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। दूसरा वेरिएंट 12GB + 256GB के साथ 49,999 रुपये की कीमत में पेश किया या है। इसके साथ ही इस फोन के दो और वेरिएंट 8GB + 256GB और 12GB + 256GB के साथ लॉन्च किया गया था। इनकी कीमत क्रमश: 59,999 और 64,999 रुपये है।
Vivo V80 की कन्फर्म स्पेसिफिकेशन्स
वीवो ने Vivo V80 स्मार्टफोन के लॉन्च से ठीक पहले कई स्पेसिफिकेशन्स कन्फर्म की है। इस फोन में 6.59-इंच का 1.5K OLED स्क्रीन मिलेगा, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। यह डिस्प्ले 1.07 बिलियन कलर सपोर्ट करेगी, जिसकी पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स है। कैमरे की बात करें तो फोन में Zeiss-ब्रांड कैमरा यूनिट हैं। फोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जिसके साथ 50-मेगापिक्सल का नाइट टेलीफोटो कैमरा और Zeiss वाइड एंगल शूटर दिया गया है।
वीवो के इस फोन में 50-मेगापिक्सल का ग्रुप सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 92-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और ऑटोफोकस सपोर्ट दिया जाएगा। Vivo V80 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 17 पर आधारित OriginOS 7 पर रन करेगा। यह अपकमिंग स्मार्टफोन 7,200mAh की बैटरी के साथ लॉन्च होगा। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह फोन कंटिनुअस नेविगेशन करीब 14 घंटे का बैकअप ऑफर करेगा। इस फोन को 90W FlashCharge का सपोर्ट मिलेगा।
