महाराष्ट्र के बाद अब यूपी की राजनीति में सक्रिय हुआ शिंदे गुट, 35 सीटों पर शिवसेना उतारेगी प्रत्याशी
शिवसेना शिंदे गुट उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है और उसने 35 विधानसभा सीटें चिह्नित की हैं। पार्टी का मुख्य एजेंडा हिंदुत्व रहेगा, जिसकी जानकारी राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसुल ने प्रयागराज में दी।

HighLights
शिवसेना शिंदे गुट यूपी में चुनाव लड़ेगा।
पार्टी ने 35 विधानसभा सीटें चिह्नित की हैं।
हिंदुत्व रहेगा शिवसेना शिंदे गुट का मुख्य एजेंडा।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। महाराष्ट्र में भाजपा के साथ गठबंधन सरकार चला रही शिवसेना शिंदे गुट उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। पार्टी का एजेंडा हिंदुत्व रहेगा। शिवसेना शिंदे गुट ने प्रदेश में 35 विधानसभा सीटें चिह्नित की हैं जहां पार्टी अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। संगम नगरी पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसुल ने कहा, महाराष्ट्र में उनकी पार्टी भाजपा के साथ है।
भाजपा के मथुरा मुद्दे के समर्थन के प्रश्न पर राष्ट्रीय सचिव ने कहा, भाजपा और शिवसेना दोनों अलग राजनीतिक दल हैं। मथुरा भाजपा के लिए मुद्दा है लेकिन शिवसेना का मुद्दा हिंदुत्व ही रहेगा।
यह भी पढ़ें- प्रयागराज के सिक्स लेन पुल का नाम 'अशोक सिंहल सेतु' होगा, लगेगी 14 फीट की प्रतिमा; इसी माह एक लेन पर आवागमन शुरू होगा