Move to Jagran APP

Prayagraj Weather Today: संगमनगरी में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार, पारा जानकर छूट जाएगा पसीना

Prayagraj Weather Today प्रयागराज में शनिवार को अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस अधिक था। शाम साढ़े पांच बजे तक हवा से नमी सूख गई। आर्द्रता 28 तक पहुंच गई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 21 मई तक प्रचंड लू के हालात रहेंगे। इस दौरान तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही रहेगा।

By mritunjay mishra Edited By: Vivek Shukla Sun, 19 May 2024 07:51 AM (IST)
Prayagraj Weather Today: संगमनगरी में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार, पारा जानकर छूट जाएगा पसीना
प्रयागराज का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया है। जागरण

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। लू के थपेड़ों ने प्रयागराज का पारा सातवें आसमान पर चढ़ा दिया। धधकते सूरज के कारण आसमान से ऐसी आग बरसी की लोगों का चेहरा झुलसने लगा। सड़कों पर पैदल चलने वालों के जूते गर्म हो गए और डामर की सड़कें नर्म पड़ गईं।

सड़कों पर सन्नाटा पसर गया और बाइक सवारों ने गर्मी से बचने के लिए रेड लाइट तक की परवाह नहीं की। शनिवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा तो रात भी सीजन में सबसे ज्यादा तपी।

अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। अभी अगले चार दिनों ने इससे भी प्रचंड गर्मी झेलनी पड़ सकती है और पारा 46 डिग्री को भी पार सकता है।

इसे भी पढ़ें- आगरा में आग उगल रहा सूरज, कानपुर बना प्रदेश का सबसे गर्म शहर, जानिए आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम

शनिवार को अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान ढ़ाई डिग्री सेल्सियस के उछाल के साथ 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह भी सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। शाम साढ़े पांच बजे तक हवा से नमी सूख गई।

आर्द्रता 28 तक पहुंच गई।हालांकि शुक्रवार को छाए बादलों के कारण शनिवार को तापमान में तीन डिग्री बढ़ोत्तरी की उम्मीद नहीं थी। सुबह हल्के बादल भी थे पर 11 बजे के बाद मौसम अपने तेवर में आ गया। गर्म हवाओं की वजह से पारा तेजी से ऊपर की ओर चढ़ा।

इसे भी पढ़ें- डॉ रामसमुझ सबसे अधिक पढ़े-लिखे, रवि किशन इंटर, काजल निषाद आठवीं पास

दोपहर बाद तो मानों शहर में आग सी लग गई। सड़क पर चलना मुश्किल हो गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 21 मई तक प्रचंड लू के हालात रहेंगे। इस दौरान तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही रहेगा।

न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री के पार जाने का अनुमान है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय भूगोल विभाग के प्रो. एआर सिद्दीकी के रविवार को गर्मी अपने प्रचंड रूप में रहेंगी। ऐसे में लोगों को बाहर निकलने में बेहद सावधानी बरतने की आवश्यकता है।