विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahakumbh 2025: महाकुंभ पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बेटे अर्जुन संग लगाई संगम में डुबकी

Published: Sun, 26 Jan 2025 01:26 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jan 2025 03:00 PM (IST)

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार दोपहर प्रयागराज पहुंचे। वह बमरौली एयरपोर्ट से सीधे संगम की ओर बढ़ ...और पढ़ें

पुत्र के साथ अखिलेश यादव ने संगम में लगाई डुबकी, मुलायम की प्रतिमा पर चढ़ाए पुष्प
पुत्र के साथ अखिलेश यादव ने संगम में लगाई डुबकी, मुलायम की प्रतिमा पर चढ़ाए पुष्प

जागरण संवाददाता, महाकुंभ नगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार दोपहर अचानक अपने पुत्र अर्जुन यादव के साथ यहां पहुंचे। संगम में डुबकी लगाई। इसके बाद महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 16 में पहुंचे। यहां समाजवादी नेता व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान में लगी मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाते हुए आशीर्वाद लिया। 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ पुत्र अर्जुन यादव व पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी भी थे।

जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष इफ्तेखार हुसैन, महासचिव रविंद्र यादव, दान बहादुर मधुर, सचिन श्रीवास्तव, आरएन श्रीवास्तव, बच्चा यादव, ओपी पाल, तारिक सईद अज्जू, अब्दुल सलमान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।

मुलायम की प्रतिमा पर चढ़ाए पुष्प

उन्होंने सभी से यहीं पर रुकने की बात कहते हुए महाकुंभ मेला के लिए रवाना हो गए। वह सीधे अरैल घाट पहुंचे। पुत्र अर्जुन के साथ संगम में स्नान किया और फिर सेक्टर 16 की ओर बढ़ गए। इस दौरान उन्होंने मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाया। मौजूद मुलायम सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान के अध्यक्ष संदीप यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेश यादव, कृष्णमूर्ति यादव, बब्बन दुबे, संतोष यादव, नाटे चौधरी आदि से वार्ता की।

उत्‍तर प्रदेश दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अगले चार वर्ष में प्रदेश की अर्थव्यवस्था एक ट्रिलियन डालर तक पहुंचाने का दावा क‍िया गया है। हालांक‍ि इस दावे को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाझूठ करार दिया।

इस दावे पर अखिलेश यादव ने कहा है कि अर्थव्यवस्था के संबंध में सरकार का दावा असंभव है और भाजपा केवल एक ट्रिलियन झूठ बोल सकती है। शनिवार को अखिलेश यादव ने एक्स पर एक पोस्ट कर आरोप लगाया कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार से ग्रस्त है।

झूठ बोलने का रिकॉर्ड बना सकती है BJP

उन्‍होंने कहा कि कोई ठोस निवेश नहीं है, जिससे किसान, व्यापारी, व्यवसायी और उद्योगपति संघर्ष कर रहे हैं। भाजपा केवल एक ट्रिलियन झूठ बोलने का रिकॉर्ड बना सकती है और कुछ नहीं कर सकती है। प्रदेश की भाजपा सरकार फिर से अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने का नारा लगा रही है।

इसे भी पढ़ें: अखाड़ों में कैसे बनते हैं महामंडलेश्वर, क्या है नियम-योग्यता और किन चीजों की रहती है पाबंदी; पूरी डिटेल

इसे भी पढ़ें: हुल‍िया बदलकर संगम स्‍नान करने Maha Kumbh पहुंचे Remo D'Souza, जान से मारने की म‍िली धमकी पर बोले- 'महादेव मेरे साथ हैं'