RRB Technician Bharti 2025 : 6557 पदों के लिए होगी तकनीशियन भर्ती, परीक्षा तिथि और शहर की सूची जारी
रेलवे भर्ती बोर्ड ने वर्ष 2025 की तकनीशियन भर्ती परीक्षा की तिथियां व परीक्षा शहर की सूची घोषित कर दी ...और पढ़ें

RRB Technician Bharti 2025 : तकनीशियन भर्ती परीक्षा तिथि और शहर की सूची जारी कर दी गई है।
HighLights
6-9 अक्टूबर तक होगी तकनीशियन भर्ती परीक्षा
प्रयागराज में 262 पदों पर की जाएगी भर्ती
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। RRB Technician Bharti 2025 रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने वर्ष 2025 में शुरू हुई तकनीशियन भर्ती परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) छह से नौ अक्टूबर के बीच आयोजित की जाएगी। इसके लिए शहरों की सूची भी जारी हो गई है।
वेबसाइट से परीक्षा शहर देखें अभ्यर्थी
अभ्यर्थी वेबसाइट पर अपने परीक्षा वाले शहर की जानकारी हासिल कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत कुल 6,557 पदों पर चयन होना है, जिसमें तकनीशियन ग्रेड-एक (सिग्नल) के 323 पद और तकनीशियन ग्रेड-तीन के 6,234 पद शामिल हैं।
प्रयागराज में किसके कितने पोस्ट
इस भर्ती में आरआरबी प्रयागराज के तहत कुल 282 पद हैं। इसमें तकनीशियन ग्रेड-एक (सिग्नल) के 20 पद और तकनीशियन ग्रेड-तीन के 262 पद शामिल हैं। इन पदों पर नियुक्त होने वाले कर्मी रेलवे के सुचारू और सुरक्षित संचालन में तकनीकी जिम्मेदारी संभालेंगे। तकनीशियन ग्रेड-एक (सिग्नल) के कर्मचारी ट्रेनों की आवाजाही को नियंत्रित करने वाले सिग्नलिंग सिस्टम, इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग, ट्रैक सर्किट और स्वचालित सिग्नल उपकरणों के रखरखाव व निगरानी का काम करते हैं, जिससे रेल हादसों को रोका जा सके।
तकनीशियन ग्रेड-तीन के कर्मियों का काम
RRB Technician Bharti 2025 वहीं तकनीशियन ग्रेड-तीन के कर्मी रेलवे के वर्कशाप और शेड में लोकोमोटिव (इंजन), कोच, वैगन, विद्युत उपकरणों और ट्रैक से जुड़े बुनियादी ढांचे की मरम्मत, असेंबलिंग और नियमित मेंटेनेंस का काम संभालते हैं।
