विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Railway JE Recruitment 2025 : सीबीटी-2 परीक्षा परिणाम जारी: 162 अभ्यर्थी DV के लिए शॉर्टलिस्ट, कटऑफ स्कोर भी जारी

By Amarish Kumar Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 18 Sep 2026 05:15 PM (IST)

रेलवे भर्ती बोर्ड प्रयागराज ने जेई, डीएमएस और सीएमए भर्ती 2025 की सीबीटी-2 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। ...और पढ़ें

Railway JE Bharti 2025 आरआरबी ने सीबीटी-2 परिणाम जारी।

Railway JE Bharti 2025 आरआरबी ने सीबीटी-2 परिणाम जारी।

HighLights

  1. रेलवे भर्ती बोर्ड ने घोषित किया रेलवे जेई भर्ती 2025 के सीबीटी-2 परीक्षा परिणाम

  2. दस्तावेज सत्यापन, एमई चयनितों की सूची, पदवार कटऑफ मेरिट इंडेक्स सार्वजनिक 

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Railway JE Recruitment 2025 रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी), प्रयागराज ने कनिष्ठ अभियंता (जेई), डिपो सामग्री अधीक्षक (डीएमएस) और रासायनिक एवं धातुकर्म सहायक (सीएमए) पदों की भर्ती के लिए आयोजित द्वितीय चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी-2) का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। बोर्ड ने परिणाम के साथ ही दस्तावेज सत्यापन (डीवी) और चिकित्सीय परीक्षण (एमई) के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की सूची तथा पदवार कटऑफ मेरिट इंडेक्स भी सार्वजनिक कर दिया है।

जुलाई में हुई थी परीक्षा

इस भर्ती अभियान (सीईएन संख्या 05/2025) के तहत 2 जुलाई 2026 को सीबीटी-2 परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में प्रदर्शन, पदों की प्राथमिकताओं और वर्गवार न्यूनतम अर्हक अंकों के आधार पर कुल 162 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए अनंतिम रूप से चयनित किया गया है।

कैटेगरी, पोस्ट-वाइज कटऑफ मेरिट इंडेक्स का ब्योरा

आरआरबी प्रयागराज द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार विभिन्न पदों और रेलवे जोनों (उत्तर मध्य रेलवे - एनसीआर, उत्तर रेलवे - एनआर, और बीएलडब्ल्यू) के लिए कटऑफ अंक इस प्रकार रहे हैं।

कैटेगरी संख्या 2 (एनसीआर):

अनारक्षित वर्ग (यूआर) का कटऑफ 806.49726 और अनुसूचित जाति (एससी) का कटऑफ 738.7006 रहा।

कैटेगरी संख्या 4 (एनसीआर व एनआर):

एनसीआर के लिए अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 809.04088, एससी का 781.07343, एसटी का 645.48034, ओबीसी का 806.03012, ईडब्ल्यूएस का 792.21098 और भूतपूर्व सैनिकों (ईएसएम) का 588.98305 रहा। वहीं, एनआर में अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 828.14077 दर्ज किया गया।

कैटेगरी संख्या 6 (एनसीआर व एनआर):

एनसीआर में यूआर 797.89743, एससी 730.20511, ओबीसी 780.97435 और ईडब्ल्यूएस 738.66665 रहा। एनआर में यूआर 766.87182, एससी 718.92313, एसटी 654.05124, ओबीसी 761.23083 तथा ईडब्ल्यूएस 733.02566 रहा।

कैटेगरी संख्या 8 (एनसीआर व एनआर):

एनसीआर में अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 826.1026, ईडब्ल्यूएस 803.53854 तथा ईएसएम 287.38458 रहा। एनआर में यूआर का कटऑफ 840.20513 और ओबीसी का 820.46162 रहा।

कैटेगरी संख्या 11 (एनसीआर व एनआर):

एनसीआर में यूआर 803.67239, एससी 766.94919, ओबीसी 794.97486 और ईडब्ल्यूएस 798.02265 रहा। एनआर में यूआर 795.19766, एससी 769.77395, एसटी 673.72881 तथा ईडब्ल्यूएस 795.19766 रहा।

कैटेगरी संख्या 14 व 16 (एनसीआर):

कैटेगरी 14 में एससी 718.92651 और ओबीसी 798.02265 रहा। कैटेगरी 16 में यूआर 814.97187, एससी 721.7515, एसटी 642.65535, ओबीसी 848.87009 और ईएसएम 540.70351 रहा।

कैटेगरी संख्या 17 (बीएलडब्ल्यू):

अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 814.97187 और ओबीसी का कटऑफ 806.03012 दर्ज किया गया।

कैटेगरी संख्या 21 (एनसीआर व एनआर):

एनसीआर में यूआर का कटऑफ 786.72317 रहा। एनआर में यूआर 792.37291, एससी 693.50279, ओबीसी 800.84752 और ईएसएम 727.17754 रहा।

कैटेगरी संख्या 22 (एनसीआर व एनआर):

एनसीआर में यूआर 789.54804, एससी 727.40112, ईडब्ल्यूएस 834.74585 और ईएसएम 584.67479 रहा। एनआर में यूआर 787.81696, एससी 718.92651 तथा ओबीसी 786.72317 रहा।

कैटेगरी संख्या 26 (बीएलडब्ल्यू व एनसीआर):

बीएलडब्ल्यू में यूआर 800.50249, एससी 727.38467, एसटी 704.82049 और ईएसएम 529.661 रहा। वहीं एनसीआर में यूआर का कटऑफ सबसे अधिक 903.03197 और ईडब्ल्यूएस का 797.73873 दर्ज हुआ।

दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच के नियम

आरआरबी ने स्पष्ट किया है कि शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अपने ई-कॉल लेटर में दिए गए पते और समय पर उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल शैक्षणिक और आरक्षण प्रमाण पत्रों के साथ ए-4 साइज में दो सेट स्वप्रमाणित फोटोकॉपी अनिवार्य रूप से लानी होगी।

मेडिकल परीक्षण को 24 रुपये शुल्क 

दस्तावेज सत्यापन पूरा होने के अगले ही दिन अभ्यर्थियों को रेलवे के नामित अस्पतालों में अनिवार्य मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को मात्र 24 रुपये का निर्धारित शुल्क देना होगा। इस पूरी प्रक्रिया में कम से कम 2 से 4 दिन का समय लग सकता है, इसलिए उम्मीदवारों को पूरी तैयारी के साथ आने का निर्देश दिया गया है।

स्कोर कार्ड और दलालों से चेतावनी

Railway JE Recruitment 2025 परीक्षार्थी आरआरबी के आधिकारिक पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके परिणाम और व्यक्तिगत स्कोर कार्ड देख सकते हैं। यह सुविधा नोटिस जारी होने की तारीख से केवल 15 दिनों तक ही उपलब्ध रहेगी। रेलवे ने सभी अभ्यर्थियों को सख्त हिदायत दी है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित है, इसलिए वे किसी भी दलाल या असामाजिक तत्वों के झांसे में न आएं।

जानिए चयनित पदों के काम और जिम्मेदारियां

कनिष्ठ अभियंता (JE):

रेलवे के फील्ड ऑपरेशन्स की मुख्य तकनीकी रीढ़ हैं। इनका काम रेलवे ट्रैक, पुल, भवन, सिग्नल एवं टेलीकॉम नेटवर्क, ओवरहेड बिजली लाइन और ट्रेनों के कोच व इंजनों के मेंटेनेंस और सुरक्षा मानकों की सीधी निगरानी करना होता है।

डिपो सामग्री अधीक्षक (DMS):

रेलवे स्टोर और डिपो के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार होते हैं। ये ट्रेनों और पटरियों के रख-रखाव के लिए जरूरी कलपुर्जों व कच्चे माल के स्टॉक, खरीद-आपूर्ति, इन्वेंट्री रिकॉर्ड और सामग्री वितरण का काम संभालते हैं।

रसायन एवं धातुकर्म सहायक (CMA):

Railway JE Recruitment 2025 रेलवे की तकनीकी प्रयोगशालाओं में गुणवत्ता नियंत्रण का काम करते हैं। इनका मुख्य कार्य पटरियों, पहियों, एक्सल, पेंट, ईंधन और स्नेहक (लुब्रिकेंट्स) की केमिकल और मेटलर्जिकल जांच कर यह सुनिश्चित करना होता है कि इस्तेमाल हो रही सामग्री मानकों पर खरी है या नहीं।

यह भी पढ़ें- UP PSC आयुर्वेद चिकित्साधिकारी के 168 पदों पर सीधी भर्ती करेगा, स्क्रीनिंग परीक्षा की शेड्यूल व सिलेबस जारी

यह भी पढ़ें- UP में वित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य भर्ती पूरी होने में लगे 13 साल, अभ्यर्थी नतीजों पर दर्ज करा रहे शिकायत