विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेलवे जेई भर्ती: RRB ने परीक्षा शहर की पर्ची जारी की, 4029 पदों पर नियुक्ति होगी; महत्वपूर्ण विवरण यहां देखें

By Amarish Kumar Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 19 Oct 2026 08:53 PM (IST)

रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर सहित 4,029 पदों के लिए प्रथम चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा की एग्जाम सिटी ...और पढ़ें

रेलवे भर्ती बोर्ड ने जेई भर्ती:परीक्षा शहर की पर्ची जारी कर दी है।

रेलवे भर्ती बोर्ड ने जेई भर्ती:परीक्षा शहर की पर्ची जारी कर दी है।

HighLights

  1. परीक्षा 27 और 28 अक्टूबर को आयोजित होगी

  2. आरआरबी प्रयागराज के अंतर्गत 341 पद हैं

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर (जेई), डिपो सामग्री अधीक्षक तथा रासायनिक एवं धातुकर्म सहायक के कुल 4,029 पदों पर भर्ती के लिए प्रथम चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा की एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। इस भर्ती 2026 के तहत आरआरबी प्रयागराज के अंतर्गत 341 पद शामिल हैं।

प्रयागराज बोर्ड से चयनित होने वाले अभ्यर्थी उत्तर मध्य रेलवे और उत्तर रेलवे के विभिन्न मंडलों तथा रेलवे कार्यशालाओं में अपनी सेवाएं देंगे। परीक्षा का आयोजन 27 और 28 अक्टूबर को किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं, जबकि ई-काल लेटर परीक्षा तिथि से चार दिन पहले डाउनलोड किए जा सकेंगे।

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों का आधार-आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य किया गया है, जिसके लिए मूल आधार कार्ड लाना जरूरी होगा। किसी भी सहायता या प्रश्न के लिए बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर 9513166371 जारी किया है, जिस पर सुबह नौ से शाम छह बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज का पद्मलोक अपार्टमेंट: निर्माण शुरू होने के 15 दिन बाद फ्लैटों की बुकिंग, 28 से 30 लाख रुपये होगी कीमत 

यह भी पढ़ें- टेंशन नहीं लेने का, सब वक्त करेगा... बॉलीवुड अभिनेता सुदेश बेरी ने प्रयागराज में कलाकारों को दी सलाह