Move to Jagran APP

प्रयागराज जंक्शन पर शुरू हुआ रेल कोच रेस्टोरेंट, मांसाहार परोसा को रद्द होगा टेंडर

रेलवे स्टेशन पर बनकर तैयार हुए रेल कोच रेस्टोरेंट मांसाहार नहीं परोस सकेंगे। शुद्ध और शाकाहारी व्यंजन ही यात्रियों के लिए उपलब्ध होगा। मांसाहार परोसने पर उनका टेंडर रद कर दिया जाएगा। प्रयागराज जंक्शन पर रेल कोच रेस्टोरेंट की सुविधा का लाभ 21 मई से मिलने लगेगा। यह प्रदेश का पांचवां रेल कोच रेस्टोरेंट है जो क्रियान्वित होने जा रहा है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Pandey Tue, 21 May 2024 10:26 AM (IST)
प्रयागराज जंक्शन पर शुरू हुआ रेल कोच रेस्टोरेंट, मांसाहार परोसा को रद्द होगा टेंडर
प्रयागराज जंक्शन पर शुरू हुआ रेल कोच रेस्टोरेंट, मांसाहार परोसा को रद्द होगा टेंडर

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रेलवे स्टेशन पर बनकर तैयार हुए रेल कोच रेस्टोरेंट मांसाहार नहीं परोस सकेंगे। शुद्ध और शाकाहारी व्यंजन ही यात्रियों के लिए उपलब्ध होगा। मांसाहार परोसने पर उनका टेंडर रद कर दिया जाएगा। प्रयागराज जंक्शन पर रेल कोच रेस्टोरेंट की सुविधा का लाभ 21 मई से मिलने लगेगा।

यह प्रदेश का पांचवां रेल कोच रेस्टोरेंट है जो क्रियान्वित होने जा रहा है। इससे पहले लखनऊ, बरेली, वाराणसी और आगरा कैंट स्टेशन पर यह सुविधा उपलब्ध है। रेल कोच रेस्टोरेंट में संगम नगरी की धार्मिक मान्यता को देखते हुए मांसाहार पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा।

छिवकी व सूबेदारगंज में बन रहा रेल कोच रेस्टोरेंट

जंक्शन के अलावा छिवकी व सूबेदारगंज में भी रेल कोच रेस्टोरेंट बन रहा है। इसकी तर्ज पर उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में 12 और रेल कोच रेस्टोरेंट प्रस्तावित हैं। जंक्शन पर सिविल लाइंस साइड में पुराने बुकिंग कार्यालय के पास रिटायर हो चुके एसी टू कोच को रेस्टोरेंट के रूप में विकसित किया गया है।

जहां एक साथ 56 लोग बैठ सकेंगे। यहां 14 टेबल के साथ दो-दो सोफे लगाए गए हैं। इसके संचालन के लिए टेंडर कृष्णा कैटर्स को आवंटित हुआ है। मंडल पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि रेल कोच रेस्टोरेंट यात्रियों को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराएगा।

सेल्फी प्वाइंट भी लुभाएगा

रेल कोच रेस्टोरेंट में दो सेल्फी प्वाइंट भी 
बनाए गए हैं। पहला प्वाइंट रेस्टोरेंट के सामने व दूसरा रंगीन फाउंटेन वाले बैकग्राउंड में बनाया गया है। बच्चों के लिए यहां विशेष खेलने के लिए जगह भी है।

इसे भी पढ़ें: पूजा स्थल अधिनियम वहीं लागू जहां कोई विवाद नहीं, श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मामले में HC में बोला मंदिर पक्ष