विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में युवक की हत्या, दोस्त के घर के बाहर मिला खून से लथपथ शव, साथी और उसका भाई पुलिस हिरासत में

By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 16 Feb 2026 01:27 PM (IST)

प्रयागराज के झूंसी थाना क्षेत्र में कुलदीप बिंद नामक युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव दोस्त के घर ...और पढ़ें

प्रयागराज के झूंसी में युवक का लहूलुहान शव मिलने के बाद जुटी भीड़ व लिखापढ़ी करती पुलिस। जागरण

प्रयागराज के झूंसी में युवक का लहूलुहान शव मिलने के बाद जुटी भीड़ व लिखापढ़ी करती पुलिस। जागरण 

HighLights

  1. झूंसी थाना क्षेत्र के बजहा दौलतपुर निवासी कुलदीप को दोस्त घर से बुलाकर ले गया था

  2. शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले, जांच-पड़ताल में पुलिस को खून लगी लकड़ी मिली

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। घर से बुलाकर ले गए दोस्त के घर के सामने युवक की रक्तरंजित लाश मिली। आशंका जताई जा रही है कि बेरहमी से युवक पर हमला किया गया, जिससे उसकी जान चली गई। शरीर पर चोट के गहरे निशान मिले हैं। घरवालों ने दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस उसे और उसके भाई को हिरासत में ले लिया है। 

हत्या किन कारणों से हुई, स्पष्ट नहीं 

रविवार रात 27 वर्षीय कुलदीप बिंद की हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह खून से लथपथ उसका शव दोस्त के घर के बाहर मिला। यह देख स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। कुलदीप के घरवालों ने उसके साथी मुन्ना पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि हत्या किन कारणों से हुई है, यह अभी साफ नहीं है। पुलिस मुन्ना और उसके भाई पप्पू को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

कुलदीप मजदूरी करता था 

बताया गया है कि झूंसी क्षेत्र बजहा दौलतपुर गांव निवासी कुलदीप मजदूरी करता था। रविवार शाम मित्र मुन्ना बिंद कुलदीप को घर से बुला कर ले गया था। सुबह कुलदीप की लाश मुन्ना के घर के सामने पड़ी मिली। शरीर पर चोट गहरे निशान थे। आशंका है कि कुल्हाड़ी से हमला करके मारा गया है।

कहीं आशनाई का मामला तो नहीं?

ग्रामीणों का कहना है कि कुलदीप और मुन्ना में गहरी दोस्ती थी। दोनों साथ में मजदूरी करने जाते थे। दोनों एक दूसरे के घर पर खा-पीकर सो जाया करते थे। मुन्ना शादीशुदा व तीन बच्चों का पिता है, जबकि कुलदीप अविवाहित है। ऐसे में घटना के पीछे आशनाई की भी आशंका जताई जा रही है।

पुलिस बोली- घटना का कारण पता लगाया जा रहा 

फिलहाल इस संबंध में झूंसी थाने की पुलिस का कहना है कि मौके से खून लगी लकड़ी मिली है। संदिग्ध दोस्त और भाई से पूछताछ की जा रही। घटना का कारण पता लगाया जा रहा है। शीघ्र ही घटना का पटाक्षेप किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- UPPSC PCS Interview 2024 : अरावली से 'बुलडोजर जस्टिस' तक... जैसे सवाल अभ्यर्थियों से पीसीएस के इंटरव्यू में पूछे गए

यह भी पढ़ें- विदेश में जन्मे भारतीय भी बन सकेंगे मतदाता, इन्हें भरना होगा यह फार्म, भारत निर्वाचन आयोग ने दी है सुविधा