विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज के नैनी में दुकान के बाहर मृत मिला युवक, कैसे हुई मौत... क्या हत्या या हादसा? वजह तलाश रही पुलिस

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 12 Oct 2026 12:54 PM (IST)

प्रयागराज के नैनी में महेवा तिराहे के पास एक दुकान के बाहर युवक का शव मिला। पुलिस मौत के कारणों ...और पढ़ें

प्रयागराज के नैनी में दुकान के बाहर युवक का शव मिलने पर जांच-पड़ताल करती पुलिस। जागरण

प्रयागराज के नैनी में दुकान के बाहर युवक का शव मिलने पर जांच-पड़ताल करती पुलिस। जागरण

HighLights

  1. इसी दुकान में छोटा-मोटा काम करता था युवक

  2. महेवा तिराहे के समीप पुरानी जीटी रोड का मामला

संवाद सहयोगी, जागरण, नैनी (प्रयागराज)। यमुनापार के नैनी क्षेत्र अंतर्गत महेवा तिराहे के समीप पुरानी जीटी रोड स्थित एक दुकान के बाहर सोमवार सुबह युवक का शव मिला। राहगीरों ने पहले सोचा कि वह सो रहा है लेकिन हिलाने-डुलाने पर भी नहीं उठा तो पता चला कि उसकी सांस ही नहीं चल रही। दुकान मालिक की सूचना पर पहुंची नैनी पुलिस ने शव कब्जे में लिया। युवक की किस परिस्थिति में मौत हुई, हत्या के बिंदु पर भी पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

गंगोत्री नगर निवासी अरुण कुमार गुप्ता की महेवा तिराहे के समीप पुरानी जीटी रोड पर दुकान है। सुबह दुकान के बाहर युवक के शव मिलने की जानकारी पर वह पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो मृत युवक की पहचान अरुण ने कलुआ के रूप में की। बताया कि वह दुकान में छोटा-मोटा काम किया करता था और रात को दुकान के बाहर ही सो जाया था। वह कहां का रहने वाला था यह स्पष्ट नहीं हो सका। इंस्पेक्टर नैनी अविनाश कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज के काल्विन अस्पताल में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल शुरू, वेतन न मिलने से आक्रोश; चिकित्सा सेवा प्रभावित

यह भी पढ़ें- उमेश पाल हत्याकांड: जेल में बंद अपराधियों से शूटर और बमबाज का सुराग जुटाएगी प्रयागराज पुलिस