प्रयागराज की सड़क पर खून से लथपथ मिला युवक का शव, पुलिस को हादसे की आशंका; कहीं हत्या तो नहीं?
प्रयागराज के अल्लापुर में सड़क पर एक युवक का खून से लथपथ शव मिला, जिसकी पहचान संजय भारतीया के रूप ...और पढ़ें

प्रयागराज में अल्लापुर स्थित हैजा अस्पताल के निकट युवक का शव मिला।
HighLights
अल्लापुर स्थित हैजा अस्पताल के निकट मिला शव
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा संदिग्ध मौत कैसे हुई
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर के अल्लापुर स्थित हैजा अस्पताल के पास गुरुवार सुबह सड़क पर एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली। उसकी मौत कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं है। सूचना पर पहुंची जार्जटाउन पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव कब्जे में लिया। पुलिस को आशंका है कि ट्रैक्टर की टक्कर से उसकी जान गई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह सामने आ सकेगी।
दारागंज थानांतर्गत मटियारा रोड अलाेपीबाग निवासी 32 वर्षीय संजय भारतीया 23 सितंबर की देर शाम घर से निकला। देर रात तक घर न लौटने पर स्वजन ने उसके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन फोन नहीं लगा। गुरुवार सुबह अल्लापुर स्थित हैजा अस्पताल के पास रहने वाले लोगों ने सड़क पर खून से लथपथ एक युवक की लाश पड़ी देखी। खबर मिलते ही जार्जटाउन पुलिस मौके पर पहुंची।
कुछ ही देर में युवक की पहचान संजय भारतीया के रूप में हुई। जानकारी पाकर उसके स्वजन घटनास्थल पर पहुंचे। जार्जटाउन थाना प्रभारी रुकुमपाल सिंह का कहना है कि ट्रैक्टर की टक्कर से संजय की मौत की बात सामने आ रही है। अभी घरवालों ने कोई तहरीर नहीं है।
