विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज-मीरजापुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाय विक्रेता को बस खींच ले गई 200 मीटर, चली गई जान

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 24 Sep 2026 12:43 PM (IST)

प्रयागराज-मीरजापुर मार्ग पर रामपुर में एक दर्दनाक बस दुर्घटना में चाय विक्रेता राम नारायण गुप्ता की मौत हो गई। बस ...और पढ़ें

प्रयागराज-मीरजापुर मार्ग पर सड़क हादसे में जान गंवाने वाले राम नारायण की फाइल फोटो।

प्रयागराज-मीरजापुर मार्ग पर सड़क हादसे में जान गंवाने वाले राम नारायण की फाइल फोटो।

HighLights

  1. यमुनापार में औद्योगिक थाना क्षेत्र के रामपुर में हादसा

  2. दुर्घटना के बाद बस छोड़कर चालक हो गया फरार

संवाद, सहयोगी, जागरण, नैनी (प्रयागराज)। यमुनापार के औद्योगिक थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। रामपुर में बस की चपेट में आने से चाय विक्रेता की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद बस उसे करीब 200 मीटर तक घसीट ले गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। 

मेजा थाना क्षेत्र के सिरिहिर गांव निवासी राम नारायण गुप्ता पुत्र स्व. गोवर्धन उर्फ सत्य नारायण रामपुर, करछना में रहते थे। वह रामपुर जनहित हॉस्पिटल के बगल चाय की दुकान खोलकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे वह दुकान खोलने के लिए वह घर से निकले थे।

प्रयागराज से मीरजापुर की ओर जा रही तेज रफ्तार बस ने राम नारायण को पीछे से टक्कर मारा। हादसे के बाद बस चालक ने बस नहीं रोकी, जिससे राम नारायण करीब 200 मीटर तक घिसटते चले गए। इसके बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। राम नारायण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राम नारायण की मौत की जानकारी उनके परिवार के सदस्यों को दी। इसके बाद शव कब्जे में लिया। बिलखते घरवाले भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि रामनारायण पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके तीन बच्चे हैं। वह एक दिन पहले ही मुंबई से घूमकर घर लौटे थे। इनकी मौत से परिवार के सामने अब भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज की सड़क पर खून से लथपथ मिला युवक का शव, पुलिस को हादसे की आशंका; कहीं हत्या तो नहीं?

यह भी पढ़ें- Prayagraj Weather : विदाई से पहले प्रयागराज, प्रतापगढ़ में बादलों ने डाला डेरा, अगले तीन-चार दिन और होगी बारिश