विवाद को लेकर प्रयागराज में हाई कोर्ट पानी टंकी पर चढ़ी महिला फेंकने लगी लेटर..., पुलिस मान-मनौवल में जुटी
प्रयागराज में गांधी जयंती पर एक महिला हाई कोर्ट के पास पानी की टंकी पर चढ़ गई और एयरपोर्ट भूखंड ...और पढ़ें
HighLights
एयरपोर्ट भूखंड प्रकरण में प्राचीन हनुमान मंदिर को लेकर विवाद
फायर ब्रिगेड की टीम भी महिला को नीचे उतारने की मशक्कत की
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को अवकाश के कारण हाई कोर्ट के निकट सड़कों पर आवाजाही प्रतिदिन की अपेक्षा कम थी। इसी बीच एक ऐसा वाकया हुआ कि राहगीरों के साथ ही वहां आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। हुआ यूं कि पानी टंकी पर एक महिला चढ़ गई थी और ऊपर से लेटर फेंकने लगी।
हाई कोर्ट पानी की टंकी के ऊपर चढ़ी महिला जो लेटर फेंक रही है, उसमें ग्राम सभा भगवतपुर थाना एयरपोर्ट भूखंड प्रकरण में प्राचीन हनुमान मंदिर को लेकर कुछ विवाद का जिक्र था। प्रार्थनापत्र पूनम दुबे पत्नी ननकू दुबे ने लिखा था, जो पानी टंकी पर चढ़ी थी।
लोगों की जुटी भीड़ ने इसकी सूचना संबंधित थाने के साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम को दी। कुछ ही देर में वहां पुलिस के साथ ही दमकलकर्मी भी पहुंच गए। पुलिस ने महिला को नीचे उतरवाने के लिए समझाना-बुझाना शुरू किया।
