विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

माफिया अतीक अहमद के साढ़ू समेत चार आरोपितों पर गैंगस्टर, गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराध से अर्जित संपत्ति कुर्क होगी

By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 02 Oct 2026 12:49 PM (IST)

माफिया अतीक अहमद के साढ़ू मोहम्मद इमरान समेत चार लोगों पर प्रयागराज की करेली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट लगाया है। इनकी अपराध से अर्जित संपत्तियां कुर्क की जाएंगी।

प्रयागराज की करेली पुलिस ने माफिया अतीक अहमद के 4 रिश्तेदारों पर शिकंजा कसा है।

 प्रयागराज की करेली पुलिस ने माफिया अतीक अहमद के 4 रिश्तेदारों पर शिकंजा कसा है।

HighLights

  1. सरकारी व किसानों की जमीनों पर जबरन कब्जा, रंगदारी, धमकी देने का भी आरोप

  2. प्रयागराज की करेली पुलिस ने कसा शिकंजा, आरोपितों की की जाएगी गिरफ्तारी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के साढ़ू मोहम्मद इमरान, उसके भाई जीशान उर्फ जानू और मोहम्मद कामरान, जाहिदा बेगम पर भी कानूनी शिकंजा कस गया है। करेली पुलिस ने सभी के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा कायम किया है। अब अपराध से अर्जित इनकी सभी संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया जाएगा।

धूमनगंज के कसारी-मसारी निवासी हैं आरोपित 

सभी आरोपित शहर के धूमनगंज थाना क्षेत्र के कसारी-मसारी के रहने वाले हैं। इन पर सरकारी और गरीब किसानों की जमीनों पर जबरन कब्जा करने, रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। सभी आरोपितों की जल्द होगी गिरफ्तारी।

क्या-क्या आरोप हैं इन चारों पर?

थानाध्यक्ष करेली सच्चिदानंद की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसमें कहा गया है इस गैंग का मुख्य कार्य अपने भौतिक, आर्थिक व अनुचित लाभ प्राप्त करने के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार करना है। साथ ही सीलिंग व कुर्क आराजी जमीन को अपना बताते हुए आम जनता के साथ धोखाधड़ी करते हुए बैनामा कर सदोषपूर्ण लाभ प्राप्त करना मंशा है।

गैंगलीडर व सदस्यों पर सात मुकदमे दर्ज हैं

इसके अलावा आरोपित आम जन को धमकी, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, बलवा करना, अपहरण, जान से मारने का प्रयास तथा लूट करने जैसा जघन्य अपराध करते हैं। इनके इस कृत्य से आम जनमानस में भय एवं आक्रोश व्याप्त है। इनके आपराधिक कृत्यो पर अंकुश लगाने के लिए इस गैंग का गैंग चार्ट तैयार कर कार्रवाई की गई है। गैंगलीडर और उसके सदस्यों के खिलाफ कुल सात मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें- स्वामी रामभद्राचार्य के खिलाफ मानहानि का मामला प्रयागराज में दाखिल, ब्राह्मण की कुछ उप जातियों पर गलत टिप्पणी का आरोप

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान विभाग की शिक्षिका का मोबाइल हैक, साइबर अपराधियों ने कई लोगों से मांगे रुपये