इलाहाबाद विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान विभाग की शिक्षिका का मोबाइल हैक, साइबर अपराधियों ने कई लोगों से मांगे रुपये
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान विभाग की शिक्षिका डॉ. रितु मोदी का मोबाइल हैक कर साइबर अपराधियों ने उनके नाम पर ...और पढ़ें

साइबर अपराधियों ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय की शिक्षिका का मोबाइल हैक कर लिया।
HighLights
कुछ लोगों ने तो साइबर अपराधियों के खाते में रुपये भेज भी दिए
शिक्षिका डॉ. रितु मोदी ने मामले में धूमनगंज थाने में केस दर्ज कराया
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद विश्विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका डॉ. रितु मोदी का मोबाइल हैक करके साइबर अपरधियों ने तमाम लोगों से पैसे मांगे। विश्विद्यालय से जुड़े कुछ लोगों ने अनजाने में साइबर अपरधियों के खाते में पैसे भेज भी दिए। इसका पता चलने पर डॉ. रितु ने धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
शिक्षिका की फोटो लगाकर बनाया फर्जी वाट्सएप
शिक्षिका डाॅ. रितू मोदी का कहना कि साइबर अपरधियों ने मोबाइल हैक करके उनके नाम से व उनकी फोटो का उपयोग कर फर्जी वाट्सएप के द्वारा अनावश्यक रूप से 300-400 लोगों मैसेज भेज दिया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्रों एवं अन्य सम्बन्धियों से पैसे की मांग की जा रही है।
मदद के नाम पर दो लोग फंसे
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान विभाग की शिक्षिका ने बताया कि उनकी जानकारी में अभी तक दो लोगों द्वारा मेरे नाम पर हैकर ने पैसा प्राप्त कर लिया है। इससे परेशान मनोविज्ञान विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय की शिक्षिका ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस साइबर अपराधियों का पता लगा रही है।
