विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में फिर बदलने वाला है मौसम, 29 और 30 अक्टूबर को बारिश होगी; तापमान में भी गिरावट होगी

By Mritunjay Mishra Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 24 Oct 2026 12:23 PM (IST)

प्रयागराज में 29 और 30 अक्टूबर को बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इससे तापमान में ...और पढ़ें

प्रयागराज में अक्टूबर माह के अंत में बारिश के आसार हैं।

प्रयागराज में अक्टूबर माह के अंत में बारिश के आसार हैं।

HighLights

  1. माह के अंत तक 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा अधिकतम तापमान

  2. बारिश के साथ ही मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, बढ़ेगी ठंड

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम करवट ले सकता है। प्रयागराज में 29 और 30 अक्टूबर को बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल 28 अक्टूबर तक आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। सप्ताह के अंत में बादलों की दस्तक के साथ तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है।

चार-पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार-पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। 29 और 30 अक्टूबर को अधिकतम तापमान घटकर 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इन दोनों दिनों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाने और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।

न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री कम

23 और 24 अक्टूबर के बीच मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम रहा। सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 83 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 24 से 27 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री के आसपास रह सकता है। 28 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने की संभावना है। इसके बाद 29 और 30 अक्टूबर को संभावित बारिश के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में जहरीली हुई सुबह की हवा, AQI पहुंचा 240; प्रदूषण से बढ़ा सांस व दमा के मरीजों का स्वास्थ्य संकट

यह भी पढ़ें- वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया प्रयागराज एक्सप्रेस के मुकाबले दोगुना होगा, टिकट बुकिंग की यात्रियों को प्रतीक्षा