Prayagraj Weather Forecast : मौसम के मिजाज में फिर बदलाव के संकेत, बादलों की घेराबंदी के बीच बारिश की संभावना
Prayagraj Weather Forecast प्रयागराज में मौसम बदलने के संकेत हैं। आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिससे बारिश की संभावना ...और पढ़ें

Prayagraj Weather Forecast प्रयागराज के आसमान में बादलों को देख बारिश की संभावना! जताई जा रही है।
HighLights
प्रयागराज समेत आसपास के इलाकों में दो-तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा
मौसम विभाग ने 28 जनवरी को संगम नगरी में बारिश होने का अनुमान जताया है
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Prayagraj Weather Forecast संगम नगरी में मौसम के मिजाज में एक बार फिर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। आसमान में छाए बादलों की घेराबंदी ने बारिश की संभावना को बढ़ा दिया है। बादलों और सूर्य की किरणों में लुकाछिपी का खेल भी चल रहा है।
अधिकतम तापमान में गिरावट
Prayagraj Weather Forecast मौसम विभाग ने 28 जनवरी को बारिश होने का अनुमान जताया है। हालांकि न्यूनतम तापमान बढ़कर 12.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है लेकिन मंगलवार को बादलों की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। इसका असर सुबह से ही महसूस किया जा रहा है।
बादलों से तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट
Prayagraj Weather Forecast सोमवार की रात से ही आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहे। मंगलवार सुबह भी धूप पूरी तरह से नहीं निकल सकी, जिससे वातावरण में नमी बनी रही। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बादलों की आवाजाही के कारण दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभव है, जिससे दिन में भी ठंड का अहसास बना रह सकता है।
पहाड़ों पर बर्फबारी-बारिश का मैदानी क्षेत्रों में असर
Prayagraj Weather Forecast मौसम विज्ञानियों के अनुसार पहाड़ी इलाकों में हाल ही में हुई बर्फबारी और बारिश का असर मैदानी क्षेत्रों में दिखने लगा है। इसी क्रम में 28 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। बारिश होने की स्थिति में ठंड और बढ़ सकती है।
शीतलहर जैसे बन सकते हैं हालात
कुल मिलाकर बादलों की घेराबंदी के बीच प्रयागराज समेत आसपास के इलाकों में अगले दो-तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है। बारिश और तापमान में गिरावट से ठंड का असर एक बार फिर तेज हो सकता है, जिससे शीतलहर जैसे हालात बन सकते हैं।
