PM Awas Yojna Phase 2 : प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन में मोबाइल नंबर दर्ज कराना अनिवार्य, जांच में होगी सहूलियत
PM Awas Yojna Phase 2 पीएम आवास योजना के दूसरे चरण में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। अब आवेदन ...और पढ़ें

PM Awas Yojna Phase 2 पीएम आवास योजना के दूसरे चरण के लिए आवेदन हेतु मोबाइल नंबर अनिवार्य है।
HighLights
प्रधानमं9ी आवास योजना के लिए आफलाइन आवेदन बंद
डूडा की परियोजना अधिकारी बोलीं- फेज टू में बड़ा बदलाव
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। PM Awas Yojna Phase 2 गरीब परिवार के लोगों को केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। पीएम आवास योजना फेज टू में बड़ा बदलाव किया गया है। अब आवेदन करने के दौरान लोगों को मोबाइल नंबर दर्ज कराना अनिवार्य कर दिया गया है।
मोबाइल नंबर से आवेदक व अधिकारियों को सुविधा होगी
PM Awas Yojna Phase 2 पीएम आवास योजना से जुड़ी एक और आवश्यक जानकारी ध्यान में रख लें। इसके लिए आफ लाइन आवेदन भी बंद कर दिया गया है। आनलाइन आवेदन के दौरान मोबाइल नंबर की अनिवार्यता से आवेदक और विभागीय अधिकारियों को जांच में सहूलियत मिलेगी।
कुछ लोग गलत मोबाइल नंबर दर्ज करते हैं
PM Awas Yojna Phase 2 डूडा की परियोजना अधिकारी प्रतिभा श्रीवास्तव ने बताया कि पीएम आवास योजना फेज-टू में बड़ा बदलाव किया गया है। आवेदन के दौरान अगर मोबाइल नंबर नहीं दर्ज कराएंगे तो फार्म पूर्ण नहीं होगा। कुछ लोग गलत मोबाइल नंबर दर्ज कर देते हैं जिससे सर्वे करने के दौरान जांच करने वालों को असुविधा होती है। नंबर की अनिवार्यता के कारण जांच करने में आसानी होगी।
