माफिया अतीक अहमद का रिश्तेदार बनकर व्यापारी के बेटे को जान से मारने की धमकी दी, लखनऊ के आरोपित पर मुकदमा
प्रयागराज में, माफिया अतीक अहमद का रिश्तेदार बताकर एक व्यापारी के बेटे को जान से मारने की धमकी देने का ...और पढ़ें

प्रयागराज माफिया अतीक के कथित रिश्तेदार द्वारा व्यापारी के बेटे को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
HighLights
प्रयागराज के धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया
26 लाख में सौदा तय, 15 लाख देने पर भी काम नहीं किया
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद का रिश्तेदार बनकर एक व्यापारी के बेटे से गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इससे परेशान व्यापारी प्रेम नारायण केसरवानी की पत्नी किरन देवी पत्नी ने धूमनगंज थाने में अब्दुल बदूद निवासी लखनऊ की खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
15 लाख रुपये देने पर भी काम नहीं किया
हरवारा धूमनगंज निवासी किरण का कहना है कि उन्होंने वेयर हाउस बुनियाद से लेकर ब्रीक वर्क सिविल वर्क सहित अन्य कार्य के लिए स्टार स्टील इंजीनियरिंग वर्कस के मालिक अब्दुल बदूद निवासी शहीद पथ, साउथ सिटी बरेली रोड, लखनऊ से संपर्क किया। कंपनी ने सौदा 26 लाख रुपये में तय किया। आरोप है कि कंपनी ने 15 लाख रुपये लिए लेकिन काम नहीं किया। अब्दुल बदूद को फोन करने पर वह काल नहीं उठाता है।
व्यापारी के बेटे को गालियां व धमकी दी
एक दिन किरण के बेटे वंश केसरवानी ने फोन किया तो अब्दुल बदूद ने भद्दी-भद्दी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। उसने अपने को माफिया अतीक अहमद का रिश्तेदार बताकर कहा कि पहले पूरा बकाया पैसा 11 लाख रुपये और भेज दो तो बात करो। गाली गलौज करते हुए उसने जान से मारने की धमकी दी।
